ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मध्यप्रदेश

घायल पति को पीठ पर लादकर एसपी कार्यालय पहुंची महिला

शहडोल। मंगलवार को एक महिला अपने घायल पति को पीठ पर लादकर एसपी कार्यालय पहुंची। इस महिला की शिकायत थी कि उसके पति के साथ बदमाशोें ने मारपीट कर पैसे छीन लिए हैं और पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी मुकेश वैश्य ने सोाहागपुर टीआइ को इस मामले में और धाराएं बढ़ाने के लिए कहा है।

यह है पूरा मामला

एएसपी मुकेश वैश्य ने बताया कि सोहागपुर थाना क्षेत्र के हर्री निवासी गेंदलाल यादव 42 वर्ष के साथ मारपीट की गई है। जब वह मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने गेंदलाल के साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने के साथ साथ उसके पास रखे पैसे छीन लिए।घायल गेंद लाल को ग्रामीणों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस तहरीर के अनुसार सोहागपुर पुलिस ने आरोपित विपिन यादव,कमली यादव एवं दिनेश यादव पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया लेकिन गेंदलाल की पत्नी इस बात से संतुष्ट नहीं थी जिसकी शिकायत लेकर वह एसपी कार्यालय आई थी।घायल गेंदलाल की पत्नी रानी यादव मंगलवार को पति को अपने कंधों में लादकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। रानी यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कहा कि मामूली धाराओं में सोहागपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। मारपीट की घटना में उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। महिला का कहना था कि धाराएं बढ़ाई जाएं।

Related Articles

Back to top button