ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
विदेश

यूक्रेन में नया रूसी आक्रमण, तोपखाने की आग में झुलस रहा पूर्वी शहर बखमुत

कीव | यूक्रेन के पूर्वी शहर बखमुत के पास रूसी सेना ने खतरनाक तरीके से युद्ध शुरू कर दिया है। बखमुत भारी तोपखाने की आग में झुलस रहा है। पिछले 24 घंटों में युद्धग्रस्त देश में गोलाबारी के कारण कम से कम पांच नागरिक मारे गए, वहीं कम से कम पांच अन्य नागरिक घायल हुए हैं। इस हमले के बाद नाटो के महासचिव जेन स्टोलटेनबर्ग ने चिंता जताई है। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों की रिपोर्ट का समर्थन करते हुए कहा कि हमारी नजर बनी हुई है कि आखिर वे किस तरह से अपने सैनिकों और हथियारों को भेज रहे हैं। हम यूक्रेन का हर हाल में समर्थन करेंगे।

रूसी सेना ने पिछले 24 घंटों में दोनेत्स्क क्षेत्र में दर्जन भर शहरों और गांवों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की है। एक मिसाइल से अस्पताल को निशाना बनाया गया, वहीं गोलाबारी से सात घरों के साथ ही बच्चों का एक केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया।यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण की पहली बरसी से कुछ ही दिन पहले रूस का नया हमला हुआ है। हालांकि, यूक्रेन ने कहा कि उसे पता था कि रूस कभी न कभी इस क्षेत्र पर आक्रमण करेगा। बखमुत  में पैर जमाना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक प्रमुख लक्ष्य रहा है क्योंकि इस शहर पर अगर रूस कब्जा कर लेता है तो यूक्रेन  की कमर टूटने में देर नहीं लगेगी। हालांकि, यूक्रेनी सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

 

Related Articles

Back to top button