ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
राजस्थान

कोटा के अनंतपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में जहरीली गैस का रिसाव

कोटा शहर के अनंतपुरा इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में अचानक गैस रिसाव होने से हड़कंप मचा गया। गैस के कारण आसपास के लोगों का दम घुटने लगा। ओम एनक्लेव में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग बच्चों-बुजुर्गों के साथ घरों से निकल सड़क पर आ गए। गैस के कारण एक दो लोग अचेत भी हो गए।स्थानीय लोगों की शिकायत पर देर रात प्रदूषण नियंत्रण मंडल, कारखाना एवं बॉयलर विभाग के अधिकारी व अनंतपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर रात तक रिसाव का पता नहीं चला। लोगों का कहना है की एनक्लेव के पास केमिकल कारखानों से गैस की लगातार दुर्गंध आ रही है। इस क्षेत्र में पहले भी गैस रिसाव की शिकायत आ चुकी हैं।

अधिकारी देर रात तक इस बारे में कुछ भी बताने से बचते रहे।जानकारी के अनुसार शाम सात बजे क्षेत्र में किसी फैक्ट्री में गैस का रिसाव हुआ। लोगों को सांस लेने में परेशानी आने लगी। गैस रिसाव से एनक्लेव में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं बायलर विभाग की टीम सूचना पर क्षेत्र में पहुंची। बायलर विभाग के नितेश चौधरी ने बताया की मौके पर पहुंचने वहां किसी प्रकार की गैस का असर नहीं था। जांच करने पर लिफ्ट में गैस की गंध आ रही थी।

यह कौन सी गैस थी, इसकी जानकारी आसपास की फैक्ट्रियों में जांच के बाद ही पता चल पाएगा।क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अमित सोनी ने बताया की लोग क्लोरीन गैस का रिसाव बता रहे हैं, लेकिन जांच में ऐसा कुछ नजर नहीं आया। क्लोरीन गैस की जांच फैक्ट्री बायलर विभाग करता है। उनकी टीम भी मौके पर थी। जांच के बाद वो कुछ बता पाएंगे। क्लोरीन गैस की जांच के लिए निजी कारखाने से मशीन भी मंगवाई गई है। थानाधिकारी पुष्पेंद्र भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गैस रिसाव के बारे में संबंधित विभाग द्वारा मामले में अभी जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button