ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
विदेश

पाक में जेट फ्यूल की भारी कमी

इस्‍लामाबाद । भीषण आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्‍तान में विमानों और हेलिकॉप्‍टरों के लिए जेट फ्यूल की भारी कमी हो गई, जिससे विमानों की उड़ान को रोकना पड़ रहा है। पाकिस्‍तान के ईधी एयर एंबुलेंस समेत कई कंपनियों ने अपनी गतिविधियों को रोक दिया है। स्‍काई विंग्‍स एविएशन कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी है। इस बीच ब्रिटेन की चर्चित एयरलाइन कंपनी वर्जिन अटलांटिक ने तो पाकिस्‍तान से अपना बोरिया बिस्‍तर समेटने का ऐलान कर दिया है। ईधी एयर की सेवा बंद होने का खामियाजा पाकिस्‍तान के मरीजों को उठाना पड़ेगा।
स्‍काई विंग्‍स एविएशन कंपनी पायलटों को ट्रेनिंग देने का काम करती है। उसने कहा कि ईधी एयर एंबुलेंस सेवा बंद होने गंभीर रूप से बीमार मरीजों की जान बचाने का काम ठप हो जाएगा। उसने दावा किया है कि स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्‍तान ने जेट फ्यूल के लिए लेटर ऑफ क्रेडिट देने से मना कर दिया है। यह ईंधन कराची पोर्ट पर दिसंबर 2022 से फंसा हुआ है। इस कंपनी को यह जेट फ्यूल हासिल करने के लिए 23 हजार डॉलर चुकाने हैं और इसकी राशि को पहले ही एक बैंक में जमा कराई जा चुकी है।
कंपनी ने कहा बैंक मामले को स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्‍तान के साथ उठाने से डर रहा है। ईधी एयर ने कहा हमने ईंधन की कमी के कारण अब मरीजों को आपातकाल में निकालने से मना कर दिया है। कंपनी ने इस संकट में सरकार की मदद मांगी है। दरअसल, पाकिस्‍तान के डॉलर का भंडार 3 अरब डॉलर से नीचे पहुंच गया है, जिससे वह जरूरी सामानों का आयात नहीं कर पा रहा है। इस बीच ब्रिटेन की चर्चित कंपनी वर्जिन अटलांटिक ने ऐलान किया है कि वह पाकिस्‍तान में अगले कुछ महीने में अपने सेवाओं को बंद करने जा रही है। वर्जिन अभी ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट से लाहौर और इस्‍लामाबाद के बीच उड़ान संचालित करती है। कंपनी ने कहा कि अभी वह 1 मई तक लंदन से लाहौर के बीच उड़ानों का संचालन जारी रखेगी। लंदन से इस्‍लामाबाद की उड़ान 9 जुलाई तक होती रहेगी। वर्जिन के प्रवक्‍ता ने कहा कि उन्‍हें उड़ानों को बंद करने बहुत ही कठिन फैसला लेना पड़ा है। इस एयरलाइन ने दिसंबर 2020 में पाकिस्‍तान में उड़ानों की शुरुआत की थी।

 

Related Articles

Back to top button