ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
विदेश

न्यूजीलैंड में 6.1 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं 

वेलिंगटन । तुर्की और सीरिया के बाद न्यूजीलैंड में भी धरती हिली है। न्यूजीलैंड में बुधवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार, वेलिंगटन के पास लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में भूकंप आया। झटके 48 किमी (30 मील) की गहराई पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पारापरामू शहर से 50 किमी दूर था। भूकंप के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। इसका केंद्र जमीन के अंदर 74.3 किलोमीटर की गहराई में था।  न्यूजीलैंड में भूकंप सीरिया और तुर्की में 7.8 तीव्रता के भूकंप के लगभग 10 दिन बाद आया है। भूकंप की वजह से अब तक मरने वालों की संख्या 41,000 के आंकड़े को पार कर चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button