ब्रेकिंग
दिव्यांग विवाह समारोह में व्हील चेयर पर दुल्हन, दूल्हे के साथ लिए फेरे…भावुक हुए लोग पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड से बंद हुई सुरंग… अंदर फंस गए 19 मजदूर, अब तक 8 को बचाया केंद्र सरकार राज्य के सभी 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करे : भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से की अपील बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 14936 लोगों को सुरक्षित निकाला गया : हरदीप सिंह मुंडियां पीएम मोदी ने किया हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र, बताए निजाम और रजाकरों के अत्याचार महाराष्ट्र मराठा आरक्षण: कल से पानी भी छोड़ देंगे मनोज जरांगे पाटिल, समर्थकों से बोले- किसी से रेनको... दिल्ली: ‘साबुन, ऑल आउट, स्प्रे…’ फैक्ट्री में बन रहे थे नकली प्रोडक्ट, इन्हें मिला था सप्लाई का जिम्... लखनऊ: धमाके से आधा मकान तबाह, हर तरफ धुआं और लपटें…जिंदा जल गया फैक्ट्री मालिक आलम का परिवार; बेहटा ... दो ब्रेन सर्जरी के बाद भी सद्गुरु ने बाइक से पूरी की कैलाश यात्रा, 18 हजार फीट ऊंचाई तक गए, बताई योग... ओडिशा में 1,396 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने पोर्श, बीएमडब्ल्यू और आभूषण जब्त किए
मध्यप्रदेश

सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं को ही टिकट देगी कांग्रेस और बीजेपी

भोपाल।  भले परिवारवाद का विरोध नहीं करती हो, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सिर्फ उन्हीं महिलाओं को टिकट वितरण में प्राथमिकता देगी, जो सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय होंगी। नेताओं की पत्नियों या बहू-बेटी को टिकट नहीं दिया जाएगा। पार्टी महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में विजयी महिलाओं को भी परख रही है। सर्वे में ऐसी महिला प्रतिनिधियों के बारे में भी राय जुटाई जा रही है कि उन्हें टिकट दिया जाए तो वे कितनी टक्कर दे पाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने प्राथमिक रूप से यह तैयारी की है कि आठ से दस विधानसभा क्षेत्रों के बीच एक महिला प्रत्याशी उतारा जाए। उधर भाजपा आने वाले चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक करने की तैयारी कर रही है। 10 प्रतिशत भी नहीं हैं महिला विधायक – मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 10 प्रतिशत भी नहीं है। 230 सदस्यों वाली विधानसभा में मात्र 21 महिला सदस्य हैं। इनमें महिला कांग्रेस विधायकों की सदस्य संख्या मात्र छह है। भाजपा की महिला विधायकों की संख्या 14 है, जबकि एक सदस्य बहुजन समाज पार्टी की हैं। यह स्थिति तब है, जब उपचुनाव के दौरान चार महिला प्रत्याशियों को विजय मिली, वरना 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मात्र 17 महिलाएं ही जीतकर विधानसभा पहुंची थीं। इसके विपरीत 2013 को गठित 14वीं विधानसभा में महिला सदस्यों की संख्या 31 थी, इनमें सबसे ज्यादा भाजपा की 24 सदस्य थीं, वहीं कांग्रेस की पांच और बहुजन समाज पार्टी की दो सदस्य थीं। भाजपा 20 प्रतिशत टिकट देगी महिलाओं को – भाजपा की तैयारी इस बार टिकट में महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ाने की है। वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक 2023 के विधानसभा चुनाव में 20 प्रतिशत तक टिकट महिलाओं को देने पर विचार किया जा रहा है। इनमें अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग सहित सामान्य वर्ग में मोर्चा में सक्रिय महिलाओं और नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में जीती महिलाओं को प्राथमिकता दिया जाएगा।

इनका कहना है

भाजपा ही एकमात्र दल है, जो महिला अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ता है। भारत का यह पहला दल है, जिसमें 35 प्रतिशत पद संगठन में सुरक्षित किए गए हैं। भाजपा ने ही स्थानीय निकाय में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। पार्टी विधायिका में भी महिला आरक्षण 50 प्रतिशत देने के प्रति संकल्पबद्ध है।

– डा. हितेष वाजपेयी, भाजपा के वरिष्ठ नेता

Related Articles

Back to top button