ब्रेकिंग
जबलपुर में रेलवे ट्रैक पर दौड़ी जेसीबी और प्लेटफार्म पर ट्रैक्टर, यात्री रह गए हैरान प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारी भोपाल में जुटे, नीलम पार्क में प्रदर्शन जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार इटारसी में बोले रेलवे बोर्ड के चेयरमेन... ट्रेनों को पलटाने के षडयंत्र की जांच कर रहीं एजेंसियां, दो... निजी अस्पताल संचालक से मैनेजर ने की 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्रकरण दर्ज जिन कर्मियों के कंधों पर स्वच्छता का जिम्मा, उनकी सेहत की ही नगर निगम को नहीं चिंता सामने थे जज साहब, वहीं खड़ी थी पुलिस… गाजियाबाद के कोर्ट में पेशी पर आए युवक की बेरहमी से पिटाई नेहरू के खत लौटाए जाएं… इतिहासकार रिजवान कादरी ने सोनिया गांधी से क्यों की ये मांग? तो ये था पूरा प्लान…मोसाद और CIA ने मिलकर कैसे तबाह किया था ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम? शादी की दाल में सोने का तड़का, अंबानी को गिफ्ट देने पर करण जौहर बोले- हमारी क्या औकात है

जानलेवा गृहक्लेश… पति-पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, चार साल पहले किया था प्रेम विवाह

भोपाल। पति-पत्नी के बीच आए दिन होने वाला घरेलू कलह गुरुवार को दोनों के लिए जानलेवा साबित हो गया। झगड़े के बाद पति और पत्नी ने एक ही कमरे में फांसी लगा ली। इस सनसनीखेज घटना के समय दंपती के मासूम बच्चे दूसरे कमरे में दादी के पास थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों के बीच लगभग रोज ही झगड़ा होता था।

टीला जमालपुरा थाना प्रभारी सरिता बर्मन ने बताया कि हरिजन बस्ती निवासी 29 वर्षीय अजय पुत्र बद्री प्रसाद वर्मा ने चार वर्ष पहले पंचशील नगर निवासी दामिनी के साथ प्रेम विवाह किया था। उनका तीन वर्ष का बेटा और आठ माह की बेटी है। परिवार में अजय के माता-पिता एवं छोटा भाई है।
अजय अपने पिता के साथ करोंद गल्ला मंडी में हम्माली करता था। गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे अजय और दामिनी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना का पता चलने पर स्वजन उन्हें फंदे से उतारकर उपचार की उम्मीद से लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे थे। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने एफएसएल टीम से घटनास्थल की जांच कराई। तलाशी के दौरान वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती पूछताछ में अजय की मां रेखा ने पुलिस को बताया कि बेटा-बहू में लगभग रोज ही झगड़ा हुआ करता था। इस बात की पुष्टि पड़ोस के लोगों ने भी पूछताछ में की है। इस मामले में अभी स्वजन के विस्तृत बयान लिए जाना शेष है।

जबलपुर में रेलवे ट्रैक पर दौड़ी जेसीबी और प्लेटफार्म पर ट्रैक्टर, यात्री रह गए हैरान     |     प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारी भोपाल में जुटे, नीलम पार्क में प्रदर्शन     |     जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार     |     इटारसी में बोले रेलवे बोर्ड के चेयरमेन… ट्रेनों को पलटाने के षडयंत्र की जांच कर रहीं एजेंसियां, दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी     |     निजी अस्पताल संचालक से मैनेजर ने की 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्रकरण दर्ज     |     जिन कर्मियों के कंधों पर स्वच्छता का जिम्मा, उनकी सेहत की ही नगर निगम को नहीं चिंता     |     सामने थे जज साहब, वहीं खड़ी थी पुलिस… गाजियाबाद के कोर्ट में पेशी पर आए युवक की बेरहमी से पिटाई     |     नेहरू के खत लौटाए जाएं… इतिहासकार रिजवान कादरी ने सोनिया गांधी से क्यों की ये मांग?     |     तो ये था पूरा प्लान…मोसाद और CIA ने मिलकर कैसे तबाह किया था ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम?     |     शादी की दाल में सोने का तड़का, अंबानी को गिफ्ट देने पर करण जौहर बोले- हमारी क्या औकात है     |