ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मनोरंजन

हॉलीवुड एक्टर ब्रूस विलिस की तबीयत बिगड़ी, अब एक और गंभीर बीमारी से हुए पीड़ित

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार ब्रूस विलिस ने गंभीर बीमारी के चलते एक साल पहले अपने अभिनय करियर से दूरी बना ली थी। अभिनेता के परिवार ने घोषणा की थी कि अभिनेता वाचाघात नामक बीमारी से पीड़ित हैं। लेकिन अब उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई है। हाल ही में, ब्रूस विलिस के स्वास्थ्य के बारे में एक्शन सुपरस्टार के परिवार ने एक और खुलासा किया है। अभिनेता के परिवार ने बताया है कि ब्रूस को वाचाघात के बाद अब फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया की बीमारी भी हो गई है।

 बातचीत में दिक्कत इस बीमारी का एक लक्षण है। यह बहुत दर्दनाक है, लेकिन फिर भी हमें ब्रूस की सपष्ट बीमारी के बारे पता लगना एक राहत की बात है।’ आपको बता दें, ब्रूस की स्वास्थय संबंधी जानकारी उनकी बेटी रुमर विलिस ने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया एक ऐसी बीमारी है, जो भाषा से संबंधित मस्तिष्क के क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले विकारों के लिए एक व्यापक शब्द है। इसके कारण इंसान के व्यक्तित्व में बदलाव, बोलने में कठिनाई और भाषा से संबंधित दिमाग के क्षेत्रों को प्रभावित करने वाली परेशानियां पैदा करती है।

अभिनेता  विलिस ने 1980 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अपने लंबे करियर के दौरान अभिनेता ने द वर्डिक्ट, मूनलाइटिंग, द बॉक्सिंग, हॉस्टेज, आउट ऑफ डेथ, ग्लास जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा अभिनेता को उनकी सीरीज डाई हार्ड के लिए जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button