ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ...
देश

जोरहाट के चौक बाजार में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा दुकानें जलकर राख

असम के जोरहाट जिले के चौक बाजार इलाके में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा दुकानों से जलकर राख हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, रात लगभग नौ बजे एटी रोड स्थित चौक बाजार में आग लगी और देखते ही देखते 100 से ज्यादा दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया। आग की भयानक लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दमकल की 25 गाड़ियां जोरहाट शहर के बीचोबीच स्थित चौक बाजार में लगी आग को बुझाने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि एक दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का संदेह है। उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद भीड़भाड़ वाले बाजार में तेजी से फैल गई।

पुलिस ने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, क्योंकि सभी दुकानें बंद थीं और मालिक और कर्मचारी अपने घरों के लिए रवाना हो गए थे। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों में आग लगी है, उनमें ज्यादातर कपड़े और किराना की दुकानें थीं। अधिकारियों ने कहा कि भीषण आग पर काबू पाने के लिए आस-पास के शहरों से अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को लाया गया था।

 

Related Articles

Back to top button