ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
मध्यप्रदेश

ऑपरेशन कायाकल्प से सुधरेगी प्रमुख सड़कें

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल सहित प्रदेशभर की शहरी सड़कों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत दुरुस्त किया जा रहा है। सोमवार से मुख्यमंत्री इस अभियान की शुरुआत करेंगे। नगरीय प्रशासन ने 413 नगरीय निकायों को 750 करोड़ रुपए की राशि इस अभियान के तहत देना तय किया है। इसमें भोपाल नगर निगम को भी 25 करोड़ रुपए दिए जाएंगे, हालांकि यह राशि ऊंट के मुंह में जीरा ही साबित होगी। इसमें शहरी प्रमुख सड़कों को ही शामिल किया जाएगा। गली, मोहल्ले, कॉलोनी की सड़कें शामिल नहीं होगी। सड़कों की न्यूनतम लम्बाई 500 मीटर निर्धारित की गई है। प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास ने इस अभियान के तहत ली जाने वाली सड़कों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश सभी आयुक्त, सीईओ और संभागीय संंयुक्त संचालक को भिजवाए हैं।

इन दिनों जोर-शोर से विकास यात्राएं भी निकाली जा रही है, जिसमें अलग-अलग मदों से भी सड़क, बिजली, पानी, ड्रैनेज सहित अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभर की प्रमुख सड़कों को सुधारने का भी एक बड़ा अभियान ऑपरेशन कायाकल्प के तहत शुरू किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत सोमवार को मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी। इसमें इंदौर सहित चारों बड़े शहरों को 25-25 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी, तो छोटे नगरीय निकायों को 7-7 करोड़ और नगर पालिकों को 3-3, तो परिषदों को 50-50 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। नगरीय प्रशासन विभाग का कहना है कि प्रदेश के जो 431 नगरीय निकाय हैं उनके जिम्मे 22 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कें आती हैं। हालांकि मंजूर की जा रही राशि कम है। इंदौर शहर की ही बात की जाए तो रोड नेटवर्क नगर निगम के अधीन जो है उसके मान से 25 करोड़ रुपए की राशि ऊंट के मुंह में जीरा ही साबित होगी। शासन ने बेहतर सड़क नेटवर्क उपलब्ध करवाने के दावे के साथ कायाकल्प अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास नीरज मंडलोई के मुताबिक इसमें प्रमुख सड़कें, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के पहुंच मार्ग, अस्पतालों के पहुंच मार्ग के अलावा मुख्य बाजार की सड़कों को शामिल किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button