ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
उत्तरप्रदेश

लखनऊ में फ्लाईओवर से नीचे गिरी तेज रफ्तार SUV, हादसे में 3 लोगों की मौत और एक घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया जा रही एसयूवी शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में एसयूवी सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे एसयूवी (बोलेरो, यूपी32 एनएफ 9617) से चार लोग अयोध्या हाईवे से मुंशी पुलिया की तरफ फ्लाईओवर से होकर जा रहे थे। इस दौरान एसयूवी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में इंदिरानगर का प्रियांशु, निशातगंज का अमित, तकरोही का हर्ष और डूडा कॉलोनी निवासी राजकुमार एसयूवी में ही फंसे थे। सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने तीन लोगों को पहले निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। चौथे युवक को एसयूवी से निकालने में आधे घंटे का समय लग गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने चार में से तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में प्रियांशु, अमित और राजकुमार शामिल हैं, जबकि हर्ष की हालत गंभीर है। चारों एक शादी समारोह से लौट रहे थे। चौकी इंचार्ज पॉलीटेक्निक भरत पाठक ने बताया कि एसयूवी ओलंपिया जिम के ट्रेनर अमित के नाम पर पंजीकृत है। हादसे के वक्त वह भी गाड़ी में था। हादसे के चलते कुछ देर के लिए वाहनों को फ्लाईओवर से जाने नहीं दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button