ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
व्यापार

PM Kisan Yojana के इन किसानों को नहीं मिलेगी अगली किस्त, जान लीजिए ये बड़ी वजह

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर चार महीने पर 2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है, यानी कि हर साल 6 हजार की रकम दी जाती है.केंद्र सरकार की ओर से इस योजना के तहत अभी तक 12वीं किस्त हर पात्र किसानों को दी जा चुकी है और अब 13वीं किस्त (PM Kisan Scheme 13th Installment) जारी होने वाली है.अगर आप इस योजना के तहत पात्र हैं और फिर भी आपको इसका लाभ नहीं मिल रहा है तो आपको पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा. हालांकि ये योजना सभी किसानों को नहीं दी जाती है. बिहार एग्रीकल्चर विभाग की वेबसाइट के मुताबिक कुछ ऐसे किसान हैं, जिनकों इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा.

किस वजह से किसानों को नहीं मिलेगी अगली किस्त

डीबीटी एग्रीकल्चर बिहार की वेबसाइट के अनुसार, जिन किसानों का बैंक अकाउंट आधार और एनपीसीआई से जुड़ा नहीं है यानी डीबीटी सक्षम नहीं है, वे किसान तुरंत डाकघर जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) में डीबीटी सक्षम बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं. ये काम करवाने के बाद ही ​किसान योजना की अगली किस्त जारी की जाएगी.

ईकेवाईसी कराना भी जरुरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को अपना ईकेवाईसी पूरा करना आवश्यक है. ईकेवाईसी के लाभार्थी अपने आधार को पीएम-किसान पोर्टल और मोबाइल नंबर से एक ओटीपी के माध्यम से लिंक कर सकते हैं या वे अपने नजदीकी सेंटर्स पर जाकर बायोमेट्रिक की मदद से ईकेवाईसी अपडेट करा सकते हैं.

SMS की मदद से आधार को बैंक अकाउंट से कैसे करें लिंक

अगर आपका बैंक अकाउंट SBI में हैं और मोबाइल नंबर लिंक हैं तो 567676 पर मैसेज करके ये काम कर सकते हैं.
अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है या आधार पहले से ही खाते से जुड़ा हुआ है, तो एक एसएमएस प्रतिक्रिया भेजी जाएगी.
यदि आपका मोबाइल नंबर पहले से ही बैंक में रजिस्टर्ड है, तो आपको सीडिंग रिक्वेस्ट के लिए एक मैसेज भेजा जाएगा.
अगर आपका वेरिफिकेशन फेल हो जाता है तो आपको एसबीआई ब्रांच जाकर ये काम करना होगा.

ईकेवाईसी कैसे पूरा करें

प्रधानमंत्री किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
अब ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें.
अपना आधार नंबर और कैप्चा जानकारी भरकर सबमिट कर दें.
अब मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे भरकर आगे बढ़ें.
अगले स्टेप में आपका ईकेवाईसी ​पूरा हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button