ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
राज्य

रेस्टोरेंट में दोस्त की पार्टी पर गए युवक पर हमला, मामला दर्ज कर कार्रवाई की शुरू

शहर के रेखी सिनेमा के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। जिसे दया नंद मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए ब्यानों में केशव निवासी घाटी मोहल्ला ने बताया कि उसका करीबन दो साल पहले पड़ोसी कारतिक के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद से ही वह अपने मन में रंजिश पाले बैठा था। 4 फरवरी को वह अपने दोस्त द्वारा दी एक पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। देर रात उनके ही मोहल्ले के लड़के मथन ने फोन कर रेस्टोरेंट से बाहर बुला लिया और उस पर खंडे व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

उसे पहले सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था और बाद में उसे डीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसके ब्यान दर्ज करने के बाद कारतिक बंगन समेत उसके अन्य साथियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button