ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
राज्य

युवक की सड़क हादसे में मौत, दुकान से घर जाते वक्‍त हुई दुर्घटना.

गिरिडीह नवार के गांधी चौक स्थित संचालित मनिहारी दुकान के संचालक सह व्यवसायी  20 वर्षीय मुंसी कुमार राम की सड़क दुर्घटना में बुधवार देर रात को मौत हो गई। वह परसन ओपी क्षेत्र के मनगसो के रहने वाले लखन राम के बेटे थे। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रतिदिन की तरह बुधवार रात साढ़े आठ बजे राम अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। धनवार-सरिया मुख्य सड़क पर गंगापुर स्थित मैक्स हास्पिटल के सामने किसी अज्ञात वाहन उन्हें अपने चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद सड़क पर तड़पता रहा शख्‍स

ठंड के कारण व रात में घटना होने की वजह से किसी को इसकी तत्काल खबर नहीं लगी, जिस वजह से मुंसी काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। राहगीरों की नजर उन पर पड़ी तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। घटनास्थल से दो किमी दूर मनगसो से उसके स्वजन भी वहां पहुंचे।

इसी साल होने वाली थी मुंसी की शादी

एंबुलेंस से पहले उन्हें रेफरल अस्पताल ले जाया गया और वहां से प्राथमिक इलाज के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया। स्वजन रात 11 बजे के लगभग मुंसी को धनबाद ले जा रहे थे कि निमियानघाट के नजदीक उनकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद मृतक के स्वजन बदहवास हो गए हैं। मृतक तीन भाइयो में सबसे छोटे थे। इसी वर्ष उनकी शादी भी होने वाली थी।

एक और सड़क दुर्घटना में गई शख्‍स की जान

इसी महीने की शुरुआत में गिरिडीह में सरिया प्रखंड मुख्यालय के पास एक और हादसा हुआ था, जिसमें बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार मनोज मोदी नामक एक शख्‍स की मौत हो गई थी। जबकि दुर्घटना में बाइक पर सवार 12 वर्षीय बच्चे व कार सवार दोनोंं घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इन्‍हें धनबाद रेफर कर दिया गया था।

 

Related Articles

Back to top button