ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
धार्मिक

सोमवती अमावस्या पर न करें ये काम, पितृगण हो जाएंगे क्रोधित

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता है यह तिथि पितरों की पूजा आराधना को समर्पित होती है मान्यता है कि अमावस्या के दिन अगर पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण किया जाए तो वंश वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और सभी प्रकार के कष्टों से भी छुटकारा मिल जाता है।

साथ ही साथ तरक्की में आने वाली बाधा दूर हो जाती है।

इस बार अमावस्या की तिथि 20 फरवरी दिन सोमवार को पड़ रही है जिसे सोमवती अमावस्या और फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जा रहा है इस दिन स्नान दान का विशेष महत्व होता है मान्यता है कि अमावस्या तिथि पर अगर पवित्र नदियों में स्नान किया जाए तो अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। लेकिन कुछ ऐसे कार्य भी है ​जिन्हें अमावस्या तिथि पर नहीं करना चाहिए वरना पितरों की नाराज़गी सहनी पड़ती है, तो आज हम आपको बता रहे है कि इस दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

अमावस्या पर रखें इन बातों का ध्यान-
आपको बता दें कि इस साल सोमवती अमावस्या 20 फरवरी दिन सोमवार को पड़ रही है, ऐसे में इस दिन पितरों को जल तर्पण जरूर करें इस दिन भूलकर भी पितरों का अनादर नहीं करना चाहिए। इस दिन पितरों को पानी का तर्पण देना जरूरी होता है ऐसा करने से वे प्रसन्न होकर वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते है।

अमावस्या तिथि पर गाय, कौआ, कुत्ते आदि को भोजन जरूर कराना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भोजन का अंश पितरों को भी प्राप्त होता है। लेकिन इस दिन भूलकर भी किसी जीव को कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अमावस्या तिथि पर पितर अपने वंशजों के द्वारा तर्पण, पिंडान और श्राद्ध आदि की प्रतिक्षा करते है। ऐसे में उन्हें इस दिन अगर आप श्राद्ध तर्पण और पिंडदान नहीं करते है तो इससे वे क्रोधित हो सकते है और अपने वंशजों को श्राप देते है ऐसे में इससे बचना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button