ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

महिला पति और उसके परिवार को बार-बार अपमानजनक शब्द कहती, तब यह क्रूरता : दिल्ली हाई कोर्ट 

नई दिल्ली । अगर कोई महिला अपने पति या उसके परिवार को बार-बार अपमानजनक शब्द कहती है या पति को प्रताड़ित करती रहती है, तब यह क्रूरता है। दिल्ली हाई कोर्ट ने यह महत्वपूर्ण बात कही है। जस्टिस संजीव सचदेव और जस्टिस विकास महाजन की खंडपीठ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मर्यादा और प्रतिष्ठा के साथ जिंदगी जीने का अधिकार है। किसी को भी लगातार गाली-गलौच से गुजरने को मजबूर नहीं किया जा सकता है। हाई कोर्ट ने कहा, केस में याचिकाकर्ता की पत्नी के व्यवहार का ठोस सबूत है। उसका व्यवहार इतना खराब है कि कोई भी व्यक्ति मानसिक पीड़ा, दर्द और गुस्से का शिकार हो जाए। याचिकाकर्ता को अपनी पत्नी के इस कठोर व्यवहार का लगातार सामना करना पड़ रहा है जो बिल्कुल क्रूरत है।असल में पत्नी ने हाई कोर्ट में फैमिली कोर्ट के फैसले का विरोध किया था। फैमिली कोर्ट ने पत्नी से तलाक लेने की पति की गुहार मंजूर कर ली थी। पति ने हिंदू विवाह अधिनियम, 1956 की धारा 13(1)(आई-ए) के तहत फैमिली कोर्ट से तलाक दिलाने की अपील की थी। इस धारा के तहत क्रूरता के आधार पर तलाक लेने का प्रावधान है। पत्नी ने जब फैमिली कोर्ट के फैसले का हाई कोर्ट में विरोध किया तब वहां भी पत्नी को निराशा हाथ लगी। हाई कोर्ट ने महिला के बयानों पर कहा कि पति के प्रति उसका व्यवहार काफी क्रूरतापूर्ण है।

Related Articles

Back to top button