ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
विदेश

96 साल की उम्र में तैराकी में गोल्ड मेडल जीता

वाशिंगटन । वाईएमसीए मास्टर नेशनल तैराकी प्रतियोगिता 2022 की स्वर्ण पदक विजेता जूड़ी 96 साल की हैं। 2023 में रूस के पीटर्स वर्ग में होने वाली सीनियर नेशनल गेम्स की तैयारी कर रही है। उनकी इच्छा है,कि वह इस प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल हासिल करें। 96 साल की उम्र में भी वह पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने 100 वर्ष तक जीने की इच्छा जताई है।

1926 में पैदा हुई जूड़ी ने 61 साल की उम्र में तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसके पहले वह सेल्स एंड एडवरटाइजिंग सेक्टर के प्रमुख पद से सेवानिवृत्त हुई थी। 96 साल की उम्र में भी वह हर तरीके से फिट हैं। उन्हें संगीत पसंद है। वह अपने आप को हमेशा जवान महसूस करती हैं। अभी भी नए-नए दोस्त बनाती हैं। नई नई चीजों से जुड़ती हैं। दिमाग और शरीर से रोज मेहनत कराती हैं। उपन्यास पढ़ती है। सुडोकू जैसे गेम रोजाना खेलती हैं। लंच और डिनर भी साथियों के साथ करती हैं। हमेशा हंसी मजाक और अपने दिमाग को प्रसन्न रखती हैं। अभी भी वह अपने आप को हर स्तर पर सक्रिय रखती हैं। 96 साल की उम्र में साइकिल चलाती हैं। बच्चों को स्विमिंग का प्रशिक्षण देती हैं। हमेशा युवाओं की तरह सोचती, और काम करती हैं।

96 साल की उम्र में उनकी यह सक्रियता, जुनून,उनका स्वास्थ्य सभी को आश्चर्य में डालता है। वह अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियां और फल का उपयोग खाने में ज्यादा उपयोग करती हैं। स्वस्थ
रहने के लिए खूब पैदल चलती हैं। सप्ताह में 3 दिन तैरती हैं। रोजाना साइकिल चलाती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वह हर समय अपने आप को प्रसन्न रखती हैं।

Related Articles

Back to top button