ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

भाजपा का विस चुनाव में 150 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई । आगामी 2024 में होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव में   भारतीय जनता पार्टी ने  150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है यह बात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी की नागपुर इकाई के कार्यकारी निकाय की बैठक में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे की महा विकास आघाड़ी सरकार घर से काम करती थी और भ्रष्टाचार में लिप्त थी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान उद्धव ठाकरे पर बीजेपी लगातार आरोप लगाती रही कि वह कोविड ​​-19 महामारी, उसके बाद लागू लॉकडाउन और किसानों को भारी बारिश से होने वाली परेशानियों को लेकर दबाव डालने के बावजूद, शायद ही कभी मुंबई से बाहर निकले।

फडणवीस ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामारी के दौरान लोगों से मिलना जारी रखा और पिछले साल जून में सरकार बदलने से राज्य में विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि हम विधानसभा चुनाव में (288 सीटों में से) 150 से अधिक सीटें जीतने के लिए काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ-साथ भ्रष्टाचार उन्मूलन से लोगों को राहत मिली है। केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग को राहत मिली है।

Related Articles

Back to top button