ब्रेकिंग
Allahabad High Court Lucknow Bench: गोंडा कस्टोडियल डेथ मामले में आरपीएफ के दो जवानों की अग्रिम जमान... All India Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें... Indore News Update: आज इंदौर आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, स्वामित्व योजना कार्यक्रम में... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आ रहे राहुल गांधी; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हों... MP Cabinet Decision: डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला! जल निगम बना 'जल एवं स्वच्छता निगम', ₹57 करोड़ का ब... Bhopal Airport Winter Schedule: भोपाल से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द! विंटर शेड्यूल में... Gwalior Crime News: KRH में शर्मनाक वारदात! जुड़वा बेटियों के जन्म से गुस्साए पति ने प्रसूता पत्नी प... Ratlam Murder Case: जमीन का हिस्सा न देना पड़े इसलिए देवर-ससुर ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जान; रत... Bhopal News: ओवैसी के कार्यक्रम के बाद भोपाल में बढ़ा सियासी पारा, टी. राजा सिंह की सभा के लिए मांगी... Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी...
राजस्थान

अजमेर में बस का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

अजमेर में बस का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार के रौंदने का मामला सामने आया है, जिसके बाद आज बुजुर्ग की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, घटना 14 फरवरी की है।

इस बीच सोमवार को घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि ड्राइवर किस तरह से बुजुर्ग पर गाड़ी चढ़ाते हुए निकल जाता है। मृतक के परिजनों ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना ब्यावर रोड सब्जी मंडी के पास की है।

रामगंज थाना पुलिस के अनुसार मृतक लक्ष्मण दास (60) पुत्र जीवतराम है। वह लोंगिया मोहल्ला का रहने वाला था। मृतक के परिजनों ने बताया, लक्ष्मण दास 14 फरवरी को अहमदाबाद शादी में जाने के लिए सब्जी मंडी के पास बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान मंडी के अंदर से निकल रही गाड़ी के चालक ने उन्हें कुचल दिया। आरोपी चालक कुछ दूर तक उन्हें घसीटता ले गया।

रिपोर्ट में बताया कि लोगों के शोर मचाने पर भी उसने वाहन नहीं रोका। उसके बाद मौके से भाग गया। गंभीर हालत में लक्ष्मण दास को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। तब से ही उनका उपचार जारी था। सोमवार को जेएलएन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पुलिस अब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button