ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर पथराव, कोच का शीशा क्षतिग्रस्त

छत्तीसगढ़ में देश की सबसे तेज चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव का सिलसिला नहीं थम रहा है। इस बार ट्रेन पर नागपुर के रेवराल स्टेशन के पास पथराव किया गया है। पत्थरबाजी की इस घटना में कोच सी-7 के विंडो का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रेन जब बिलासपुर स्टेशन पहुंची, तब शीशा क्षतिग्रस्त मिला। ट्रेन के शुरू होने के बाद सातवीं बार पत्थरबाजी की गई है। राहत की बात है कि अब तक हुए पथराव में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई है। लेकिन, लगातार हो रही इस तरह की घटना से सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है।

बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली हाईटेक ट्रेन वंदेभारत में पत्थरबाजी की घटना नहीं थम रही है। कुछ दिन शांत रहने के बाद फिर से पथराव कर दिया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर यह ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। दोपहर में ट्रेन नागपुर के रेवराल स्टेशन से गुजर रही थी। उसी समय ट्रेन में किसी ने पथराव कर दिया।

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार की शाम 19.34 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म में पहुंचने पर RPF की टीम ने ट्रेन रूकने के बाद जांच की, तब कोच सी-7 के विंडो का शीशा क्षतिग्रस्त मिला। मालूम हो कि लगातार पत्थरबाजी की घटना के बाद से ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने और छूटते समय रोज RPF की टीम को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि ट्रेन के टकराने की जोरदार आवाज आने के बाद ट्रेन रोक दी गई। ट्रेन में सवार रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने आसपास तलाशी ली। लेकिन, वहां कोई नहीं मिला। लगातार ट्रेन में हो रहे पथराव से यात्री भी दहशत में आ गए। हालांकि, इसमें किसी को चोंट नहीं लगी। बाद में स्टाफ ने इस घटना की जानकारी RPF पोस्ट को दी।

 

Related Articles

Back to top button