ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

रोहित के बाद भारत का अगला टेस्ट कप्तान बनेगा ये खिलाड़ी…….

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की मौजूदा बॉर्डर गावस्कर सीरीज में रोहित शर्मा टीम इंडिया की शानदार कप्तानी कर रहे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाना है. 35 साल के हो चुके रोहित शर्मा अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का खिताब जिता देते हैं, तो वह शायद टेस्ट की कप्तानी को अलविदा कह सकते हैं.

रोहित के बाद भारत का अगला टेस्ट कप्तान बनेगा ये स्टार खिलाड़ी!

35 साल के रोहित शर्मा के लिए अब लंबे समय तक भारत की टेस्ट कप्तानी करना मुमकिन नहीं होगा, ऐसे में जल्द ही BCCI भारत के नए टेस्ट कप्तान को चुन सकती है. टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट्स के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर चुके स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं. टीम इंडिया के युवा ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल को भारत का अगला टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है. 23 साल के शुभमन गिल अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. रोहित शर्मा का टेस्ट करियर अब ज्यादा नहीं बचा है, ऐसे में 23 साल के शुभमन गिल को ओपनिंग के साथ भारत के टेस्ट कप्तान की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है.

मैदान पर मचाता है तूफान

महज 23 साल की उम्र में ही शुभमन गिल भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. शुभमन गिल अभी तक भारत के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 40.4 की बेहतरीन औसत से 202 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक शामिल हैं. शुभमन गिल का टेस्ट क्रिकेट में भविष्य बहुत उज्ज्वल है, ऐसे में वह लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर सकते हैं और कप्तानी का रोल भी निभा सकते हैं. शुभमन गिल के पास टेस्ट मैचों में ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का अनुभव है.

दुनिया का बेहद खतरनाक खिलाड़ी

शुभमन गिल की बल्लेबाजी में विराट कोहली और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की झलक देखने को मिलती है. शुभमन गिल जिस तरह के बल्लेबाज हैं, उसे देखते हुए वह अगले 10 से 15 साल तक भारत के लिए क्रिकेट खेल सकते हैं. शुभमन गिल ने अभी तक 21 वनडे मैचों में 73.76 की तूफानी औसत से 1254 रन बना लिए हैं, जिसमें 1 दोहरा शतक, 4 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं. शुभमन गिल भारत के लिए अभी तक 13 टेस्ट मैचों में 736 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button