ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मनोरंजन

धनुष ने दिया माता-पिता को चेन्नई में आलीशान घर का तोहफा

साउथ के मशहूर अभिनेता धनुष इन दिनों अपनी फिल्म वाथी को लेकर चर्चा में हैं, जो 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अब अभिनेता ने चेन्नई में एक आलीशान घर खरीदा है, जिसकी वजह से भी वह सुर्खियों में आए हैं। चेन्नई के पोएस गार्डन में बने इस घर को उन्होंने अपने माता-पिता को तोहफे में दिया है और सभी इसमें शिफ्ट हो गए हैं।

निर्देशक सुब्रमण्यम शिवा ने धनुष के नए घर के बारे में जानकारी दी और अभिनेता के माता-पिता के साथ नए आलीशान घर की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरें शेयर करते हुए सुब्रमण्यम शिवा ने कहा, ‘मेरे छोटे भाई धनुष का नया घर मुझे मंदिर जैसा अहसास दे रहा है। अपने जीवनकाल में उन्होंने अपने माता-पिता को स्वर्ग जैसा घर प्रदान किया है… और भी सफलता और उपलब्धियां आपको मिले। आप दीर्घायु हों और माता-पिता के सम्मान में युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने रहें।’

सोशल मीडिया पर धनुष के इस घर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में धनुष अपने माता-पिता के साथ हैं और बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ब्लू कलर के कुर्ते और लंबे बाल-दाढ़ी में अभिनेता का यह लुक काफी बढ़िया लग रहा है। फैंस उन्हें नए घर के लिए बधाई दे रहे हैं। खबरों की माने तो इस आलीशान घर की कीमत 150 करोड़ है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष ‘कैप्टन मिलर’ के लिए अरुण मथेश्वरन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में धनुष, प्रियंका अरुल मोहन और शिव राजकुमार मुख्य भूमिका में हैं। धनुष ने निर्देशक शेखर कम्मुला के साथ अपनी अगली फिल्म भी साइन की है, जिसकी शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी। इसके अलावा वह जल्द ही अपने अगले निर्देशन के लिए काम शुरू करेंगे, जिसे फिलहाल ‘डी 50’ कहा जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button