ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
राजस्थान

 मेंटनेंस के चलते जयपुर में तीन दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई

जयपुर । जयपुर में तीन दिन पानी का मीटर डाउन रहेगा बीसलपुर परियोजना शटडाउन के चलते पानी की सप्लाई नहीं होगी इसलिए जयपुरवासी अभी से पानी का स्टोरेज करे गर्मियों से पहले बीसलपुर प्रोजेक्ट में मेंटनेंस,क्षमता बढाने और रख—रखाव के काम होगा,जिसके कारण बीसलपुर से पानी की सप्लाई 48 घंटे बंद रहेगी। बीसलपुर प्रोजेक्ट का 24 फरवरी सुबह तीन बजे से शटडाउन रहेगा.जिसके बाद इसी दिन शाम से 26 फरवरी शाम तक जयपुर में सप्लाई बाधित रहेगी.जयपुर की करीब 34 लाख से ज्यादा आबादी शटडाउन से प्रभावित होगी। जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरसी मीना ने बताया पीएचईडी 24 फरवरी को तडके 3 बजे शटडाउन लेगा.हालांकि इस दिन सुबह की सप्लाई जयपुर में नियमित रूप से हो पाएगी,लेकिन शाम की सप्लाई आशिंक रूप से बाधित रहेगी.अगले दिन 25 फरवरी को सुबह-शाम की सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी. 26 फरवरी को भी सुबह की सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी,जबकि शाम को आशिंक रूप से सप्लाई हो पाएगी.27 फरवरी को जयपुर में सप्लाई नियमित रूप से हो पाएगी। मरम्मत के काम के चलते जयपुर में पानी की आपूर्ति बाधित होगी सूरजपुरा पर नवनिर्मित 216 एमएलडी क्षमता के फिल्टर प्लांट और रेनवाल में बीसलपुर-जयपुर पाइप लाइन की क्षमता बढ़ाने के लिए इंटर मीडिएट पंपिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। सूरजपुरा में फिल्टर प्लांट और रेनवाल में इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन का बीसलपुर पाइप लाइन से मिलान किया जाएगा। मिलान के बाद बीसलपुर बांध से जयपुर शहर के लिए 170 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिलना शुरू हो जाएगा. इसके अलावा पृथ्वीराज नगर और सांगानेर पेयजल परियोजना के लिए पानी की आपूर्ति शुरू होगी.जगतपुरा, खो-नागोरियान और शहर के अन्य इलाकों में पर्याप्त मात्रा में लोगों को पानी उपलब्ध होगा. वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में शटडाउन के दौरान कई जगहों पर कार्यरत नलकूपों पर स्थित हाईड्रेन्ट के माध्यम से टैंकर परिवहन द्वारा जल वितरण किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button