ब्रेकिंग
Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तर... Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर
राज्य

चलती बस के चालक को आया हार्ट अटैक, कार को मारी टक्कर

फेज-4 स्थित मदनपुरा चौक पर सोमवार शाम करीब पांच बजे कालेज की बस अनियंत्रित होकर दूसरे वाहनों से जा टकराई। बस चालक ने फेज-5 की ओर से चंडीगढ़ की ओर जा रही चंडीगढ़ नंबर की कार को टक्कर मारी। हादसा बस चालक को अचानक हार्ट अटैक आने के कारण हुआ। गनीमत यह रही कि कार चालक को ज्यादा चोटें नहीं आईं, लेकिन कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

दोआबा कालेज की बस का चालक रोजाना की तरह बस में कालेज स्टाफ को लेकर मोहाली आ रहा था। मदनपुरा चौक के पास उसे केवल एक महिला स्टाफ को उतारना था। इसी बीच बस चालक को हाई अटैक आ गया। इससे बस अनियंत्रित होगई और चौक के पास से गुजर रही कार से जा टकराई। इससे कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के पहले ही हाथ हिलाकर लोगों को बस के आगे से हटने का इशारा कर रहा था चालक

चौक पर खड़े लोगों ने बताया कि बस चालक चौक पर आने से पहले ही अपना हाथ बस से निकाल कर लोगों को सड़क पर आगे से हटने के लिए कहता आ रहा था इसी बीच बस कार से टकरा गई। बस में सवार ज्योति शर्मा ने बताया कि उसे फेज चार से आगे उतरना था, लेकिन एकाएक बस ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे से कुछ ही देर पूर्व बस से उतरी किरणजीत कौर ने बताया कि बस से उतरने के कुछ ही देर बाद उसे ज्योति का फोन आया कि ड्राइवर को अटैक आ गया है और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

बस चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और चालक को लेकर अस्पताल गई। घटना के बाद मदनपुरा चौक पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को चौक से हटा कर जाम में फंसी गाड़ियों को आगे बढ़ाया।

 

Related Articles

Back to top button