ब्रेकिंग
Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा...
छत्तीसगढ़

कोरबा में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा SECL के विभागीय काॅलोनी ऊर्जा नगर में अपने परिजनों के साथ रहती थी। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दीपका थानांतर्गत SECL के विभागीय काॅलोनी ऊर्जा नगर में गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल की 11वीं की छात्रा कुमारी गार्गी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में ही फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। गुरुवार सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए, तो उसे फांसी से लटकता हुआ पाया। आनन-फानन में एसईसीएल कर्मी पिता रोहित नारंग ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से उतरवाया और घटनास्थल की जांच की। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें छात्रा ने अपनी मां को आई लव यू कहते हुए उनसे इस आत्मघाती कदम के लिए माफी मांगी है। उसने कहा कि मां आई लव यू, मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं और इस कदम के लिए आपसे माफी चाहती हूं।

मृत छात्रा के पिता रोहित नारंग ने बताया कि गार्गी पढ़ाई-लिखाई में होशियार थी। कुछ ही दिनों में उसके फाइनल एग्जाम होने वाले थे, जिसकी तैयारी में वो लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि बुधवार रात उससे बात हुई थी, जिसमें बिल्कुल ऐसा नहीं लगा कि वो इस तरह का कोई कदम उठा सकती है। उन्होंने कहा कि सुबह 5 बजे जब वे बेटी के कमरे में आए, तो पंखे पर चुन्नी से लटकी हुई उसकी लाश मिली।

वहीं छात्रा का बड़ा भाई, जो बाहर रहकर पढ़ाई करता है, उसने बताया कि रात में गार्गी से उसकी फोन पर बात हुई थी। उसने बताया कि वो बिल्कुल ठीक है। उसने मेरा भी हालचाल जाना और थोड़ी-बहुत बात करके फोन रख दिया। वो फोन पर पूरी तरह से नॉर्मल लग रही थी। उसे भी नहीं पता कि उसकी बहन ने सुसाइड जैसा कदम कैसे उठा लिया।

पुलिस ने कहा कि छात्रा ने खुदकुशी क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उसके दोस्तों से भी जानकारी ली जाएगी कि कहीं स्कूल में तो उसे कोई दिक्कत नहीं थी या पढ़ाई या किसी और बात का तनाव तो नहीं था। फिलहाल उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button