ब्रेकिंग
Sangli Suicide Case: युवक ने की आत्महत्या, मां का गंभीर आरोप- 'धर्म परिवर्तन के दबाव में बेटे की ली ... IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत के लिए तैयार भारत, क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? Toxic Teaser: 'टॉक्सिक' के नए टीजर में यश की गर्ल गैंग का भौकाल, नयनतारा और कियारा का दिखा खूंखार अं... Israel-USA Tensions: अमेरिकी मदद ठुकराएंगे नेतन्याहू, कहा- 'हमारी अर्थव्यवस्था अब विदेशी सहायता की म... ATF Price Cut: हवाई यात्रा होगी सस्ती! जेट फ्यूल के दाम में 5 रुपये की भारी कटौती Yusuf Imran: गूगल छोड़कर शुरू किया अपना AI बिजनेस, जानें क्यों करोड़ों की सैलरी को दी मात? Dreamcatcher Vastu Tips: घर में ड्रीमकैचर लगाने के फायदे, जानें सही दिशा और वास्तु के नियम Future of Healthcare in India: बदलती जीवनशैली और बढ़ती बीमारियों के बीच हेल्थकेयर का नया स्वरूप Ketan Agarwal Murder Case: मर्डर का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्... YEIDA News: यमुना प्राधिकरण का बड़ा कदम, 3,181 करोड़ के निवेश को मिली मंजूरी; 18,000 से ज्यादा लोगों...
मध्यप्रदेश

पॉच साल जेल काटने के बाद आया बाहर, छह महीने बाद फिर करने लगा तस्करी

भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच टीम ने नशीले पर्दाथ की तस्करी के मामले मे फरार रहे आरोपी को चार किलो 700 ग्राम गाँजा सहित गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच अधिकारियो ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक सदिंग्ध युवक बिना नम्बर की बाइक से पातरा पुलिया विदिशा रोड के पास गाँजा बेंचने के लिये शाम के समय आने वाला है। खबर मिलने पर टीम ने मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहले ही जाल बिछाया और बिना नंबर की बाइक पर सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी रखकर लाये युवक को घेराबंदी कर पकड लिया। पूछताछ मे उसकी पहचान मोनू अहिरवार पिता सीताराम अहीरवार 38 साल निवासी कैची छोला मछली मार्केट के रुप मे हुई। उसके पास रखी बोरी की तलाशी लेने पर उसमे गांजा रखा मिला होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्जकर गिरफ्तार करते हुए गांजा, बाइक सहित 1 लाख 80 हजार का माल जप्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ाया गया आरोपी बीते 8 सालो से स्थाई वारंट में एनडीपीएस के मामले फरार चल रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस के चार मामले दर्ज है। और वह पॉच साल की सजा काट कर छह महीने पहले ही जेल से बाहर आया है। पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है, कि तस्कर गाँजा कहाँ से लाता था, और इसे कहॉ खपाने की तैयारी मे था।

Related Articles

Back to top button