ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

अपने विदाई भाषण में भावुक येदियुरप्पा ने कहा, आखरी सांस तक पार्टी की सेवा करुंगा 

बेंगलुरु । कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनावी साल में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने विदाई भाषण में कहा कि वह अंतिम सांस तक इमानदारी से पार्टी को मजबूत करने और पार्टी को सत्ता में लाने का प्रयास करुंगा। येदियुरप्पा की गिनती भाजपा के उन नेताओं में होगी जिन्होंने दक्षिण भारत में पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। दक्षिण के एकमात्र राज्य कर्नाटक में येदियुरप्पा चार बार मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाल चुके हैं। हालांकि येदियुरप्पा ने कहा कि उनके घर बैठने का कोई सवाल नहीं है। वह विधानसभा सत्र के बाद राज्य का दौरा कर भाजपा तथा उसके उम्मीदवारों के लिए प्रचार करुंगा। येदियुरप्पा ने भाजपा के विधायकों से लोगों के बीच विश्वास के साथ जाने और वोट मांगने का आग्रह किया। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि भाजपा स्पष्ट रूप से बहुमत के साथ एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेगी। भावनात्मक होकर येद्दयुरप्पा ने कहा कि अगर भगवान मुझे शक्ति देता है, तब मैं अगले चुनाव में भी जो इस चुनाव के 5 साल बाद होगा, भाजपा को सत्ता में लाने के लिए प्रयास करूंगा। बता दें कि उम्र की वजह से येदियुरप्पा को पिछले साल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद बसवराज बोम्मई को भाजपा ने कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया था।

Related Articles

Back to top button