ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
लाइफ स्टाइल

इन चीजों के रोजाना सेवन से पाए खर्राटे की समस्या से छुटकारा

रात में सोते समय कई लोगों को खर्राटे लेने की आदत होती है। कुछ लोग इसे नार्मल समझते हैं, तो कुछ लोगों का मानना होता है कि यह एक बीमारी है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि खर्राटे से अन्य लोग भी परेशान होते हैं। अगर आप भी खर्राटे की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों का सेवन कर सकते हैं।

सेब खाएं

अगर आप खर्राटे से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना सेब जरूर खाएं। इसमें पोटेशियम पाया जाता है। पोटेशियम खर्राटों को दूर और रक्तचाप को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। सेब में पाए जाने वाले कई आवश्यक पोषक तत्व रक्त वाहिकाओं को सुचारू रूप से काम करने में मदद करते हैं, जिससे खर्राटों की समस्या दूर होती है।

अदरक की चाय पिएं

अदरक सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अदरक की चाय पीने से मांसपेशियों को आराम मिलता है। यह थकान और खर्राटों को दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले अदरक की चाय जरूर पिएं।

प्याज खाएं

खर्राटों की समस्या को दूर करने के लिए प्याज का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार साबित हैं। प्याज के सेवन से नाक और गला साफ रहता है। इससे खर्राटे की समस्या भी दूर होती है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले प्याज का सेवन जरूर करें।

हल्दी वाला दूध पिएं

डॉक्टर सर्दी, खांसी और जुकाम को दूर करने के लिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं, जो बंद नाक की समस्या और गले की खराश को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। हल्दी वाला दूध पीने से शरीर में रक्त संचार सही से होता है। इससे खर्राटों की समस्या दूर होती है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें।

शहद का सेवन करें

शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल के गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी, खांसी और गले की खराश को दूर करने में फायदेमंद साबित होते हैं। शहद के सेवन से गले में होने वाले इंफेक्शन की समस्या से निजात मिलता है। खर्राटे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले गर्म पानी या दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

 

Related Articles

Back to top button