ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
व्यापार

 अमीरों की लिस्ट में अब 29वें नंबर पर पहुंचे अदानी, अंबानी भी फिसलकर 12वें नंबर पर आए

दोनों की नेटवर्थ में आई गिरावट, सबसे ज्यादा अदानी के कैपिटल गिरे

नई दिल्ली । अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी और मुकेश अंबानी दोनों दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नीचे फिसलते जा रहे हैं। गौतम अदानी अब इस लिस्ट में लुढ़कर सीधे 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी अब 12वें नंबर पर पहुंच चुके हैं। दोनों की नेटवर्थ में गिरावट आई है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान गौतम अदानी को हुआ है। गौतम अदानी की नेटवर्थ लगातार कम हो रही है। अमेरिकी रिसर्च फर्म की रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अदानी लगातार नीचे लुढ़कते जा रहे हैं। अदानी ग्रुप के शेयरों में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि गौतम अदानी की नेटवर्थ में काफी उछाल आई थी। इस दौरान उनकी नेटवर्थ 150 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई थी और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। यह मुकाम हासिल करने वाले वह एशिया के पहले शख्स थे, लेकिन इस साल अदानी की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है। अमेरिका शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडेनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अदानी ग्रुप के खिलाफ एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। उसके बाद से ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है।
गौतम अदानी लगातार दौलत गंवा रहे हैं। मीडिया के अनुसार गौतम अदानी की नेटवर्थ अब 42.7 अरब डॉलर रह गई है। इसी के साथ वो ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गौतम अदानी मुकेश अंबानी की तुलना में 14 गुना दौलत गंवा चुके हैं। दोनों अरबपति इस साल अब तक दौलत गंवाने के मामले में पहले और दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। अदानी ग्रुप के शेयरों में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी। इसी वजह से गौतम अदानी की नेटवर्थ में 3.39 अरब डॉलर की कमी आई है। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 927 अंक टूटा था। निफ्टी ने भी गोता लगाया था। पहले से ही गिरावट में चल रहे अदानी ग्रुप के शेयरों में इससे और नुकसान हुआ। अदानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आ गई। सभी 10 स्टॉक नुकसान के साथ लाल निशान पर बंद हुए।
बाजार में गिरावट मुकेश अंबानी पर भी भारी पड़ी है। इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को भी काफी नुकसान हुआ है। आरआईएल के शेयर 2.35 फीसदी टूटकर 2377 रुपये पर बंद हुए हैं। इससे मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी गिरावट आ गई है। इस दौरान मुकेश अंबानी ने 1.96 अरब डॉलर की नेटवर्थ गंवा दी है। अंबानी अब ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में लुढ़कर अब 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वो 11वें नंबर पर थे। मुकेश अंबानी अब तक 5.65 अरब डॉलर की नेटवर्थ गंवा चुके हैं। अब मुकेश अंबानी के पास 81.5 अरब डॉलर की दौलत है। इस हिसाब से देखें तो गौतम अदानी के मुकाबले मुकेश अंबानी के पास दोगुनी दौलत है।

Related Articles

Back to top button