ब्रेकिंग
Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप
मध्यप्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने विकास यात्रा में एक करोड़ रूपए से अधिक के कार्यो का किया लोकार्पण

भोपाल : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने शुक्रवार को गैरतगंज विकासखंड के ग्राम पटी और गैरतगंज नगर के विभिन्न वार्डो में विकास यात्रा में एक करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी विकास यात्रा में ग्राम पटी में जल जीवन मिशन की कलश यात्रा में भी सम्मिलित हुए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने ग्राम पटी में 1 लाख 80 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गैरतगंज नगर के वार्ड 3 में 6 लाख 36 हजार और 19 लाख 43 के दो सीसी रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 14 मे 28 लाख 39 हजार के सीसी रोड निर्माण और 48 लाख 2 हजार रुपए लागत की पानी टंकी, पाइप लाईन एवं सम्पवेल निर्माण का भूमि-पूजन किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने विकास यात्रा में गैरतगंज के वार्ड क्रमांक-01 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों की संख्या, बच्चों को मिलने वाले आहार सहित अन्य व्यवस्थाओं और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गैरतगंज के शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने छात्रों से छात्रावास की व्यवस्थाओं, शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में चर्चा। उन्होंने छात्रावास प्रांगण में पौधा-रोपण भी किया। गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष श्री जिनेश सिंघई सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक विकास यात्रा में साथ थे।

Related Articles

Back to top button