ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
राज्य

भोजपुरी सिंगर आशीष राज और विनय अकेला पर FIR

चंडीगढ़ से शास्त्रीय संगीत की पढ़ाई कर रही एक युवती ने भोजपुरी गायक आशीष राज और विनय अकेला के खिलाफ पटना के जक्कनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती ने दोनों सिंगर पर गलत काम करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। दोनों के कारण पीड़िता मानसिक तौर पर काफी परेशान भी है। दोनों सिंगर से तंग आकर युवती की मां ने पुलिस से शिकायत की।

थानाध्यक्ष सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि युवती ने आरोपितों के खिलाफ साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं, जिसके आधार पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता मूलरूप से गोपालगंज जिले की रहने वाली है। वह जक्कनपुर इलाके में रहती है। चंडीगढ़ के एक संस्थान से शास्त्रीय संगीत सीख रही है।

युवती ने बताया कि पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए वह जागरण और गानों के एलबम में काम करती है। उसकी मां का कहना है कि 70 फीट इलाके में स्टूडियो चलाने वाले भोजपुरी गायक आशीष राज और विनय अकेला एक वर्ष से बेटी को परेशान कर रहे हैं। उसकी तस्वीर को कंप्यूटर से अश्लील बना कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी भी दे रहे हैं।

पुलिस को एक आडियो क्लिप भी सौंपा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि तुम मेरी बात नहीं मनोगी तो हम तुम्हें बदनाम कर देंगे। आजिज होकर युवती की मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपितों की तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button