ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
दिल्ली/NCR

दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास आपस में दो कारों भीषण टक्कर, 2 की मौत

दिल्ली के आईपी एस्टेट इलाके में शुक्रवार सुबह कारों में जोरदार टक्कर हो गई है। इस टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई है और 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि देर रात करीब 1:12 बजे आईपी मेट्रो स्टेशन के पास हुई सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईटीओ से सराय काले खां की ओर से आ रही फोर्ड इकोस्पोर्ट और सराय काले खां से आईटीओ की ओर आ रही होंडा सिविक आईपी मेट्रो स्टेशन के पास रिंग रोड पर आपस में टकरा गईं। इकोस्पोर्ट के चालक शिव पुरी एक्सटेंशन निवासी 33 वर्षीय पुनीत कोहली गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि सिविक में सवार हौज साईं वाला निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद सुहैल की भी मौत हो गई।

घायलों के अस्पताल में चल रहा है इलाज

पुलिस ने कहा कि सिविक में सवार दो अन्य यात्रियों – सैवलन के जुनैद (21) और राओब गंज के रिहान (21) का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कई धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

शुरुआती जांच के अनुसार पुलिस का कहना है कि ऐसा मालूम होता है कि सिविक ने नियंत्रण खो दिया और इकोस्पोर्ट में टक्कर मार दी। एक अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और 304 ए के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button