ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

एक मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया तो अब हजारों मनीष सिसोदिया पैदा होंगे

नई दिल्ली । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि, एक मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया तो अब हजारों मनीष सिसोदिया पैदा होंगे।
आतिशी ने कहा कि, आज सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। मनीष सिसोदिया वह शिक्षा मंत्री हैं जिन्होंने दिल्ली के 20 लाख बच्चों को अच्छा भविष्य दिया है। मनीष सिसोदिया वह व्यक्ति हैं जिन्होंने पूरे देश का विश्वास सरकारी स्कूल में बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि, आज भाजपा कह रही है कि मनीष ने 10 हजार करोड़ का घोटाला किया। मैं भाजपा से पूछना चाहती हूं की कहां है वे 10 हजार करोड़? एक साल के इन्वेस्टिगेशन के बाद भी कुछ नहीं मिला। भाजपा आप को खत्म करने के लिए सीबीआई और ईडी को इस्तेमाल कर रही है।
आतिशी ने कहा कि, मैं भाजपा से कहना चाहूंगी, हम झूठे केस से डरने वाले नहीं,जेल से डरने वाले नहीं हैं। जब-जब तानाशाही ने सत्य को दबाने की कोसिश की है तब-तब सत्य और मजबूत हुआ है।
सीबीआई कल दोपहर के बाद मनीष सिसोदिया को दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। हो सकता है उनको वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश किया जाए।
दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने सुबह 11 बजे पेश हुए थे। करीब आठ घंटे तक चली पूछताछ के बाद सीबीआई ने उनको गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई दफ्तर जाने से पहले मनीष सिसोदिया राजघाट पहुंचे थे। राजघाट पहुंचने पर उन्होंने कहा कि, मैं यहां बापू का आशीर्वाद लेने आया हूं। सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे हैं और मैं जेल जाने से नहीं डरता।
शनिवार को आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा था कि मनीष सिसोदिया सीबीआई मुख्यालय जाएंगे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी आज तक एक रुपये का भी भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाई है।
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, सीबीआई पूरी तरह से केंद्र के इशारे पर काम कर रही है। हम हमेशा से जानते थे कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा, यह दुखद और अनुमानित है कि जांच एजेंसियां कैसे काम करती हैं।

Related Articles

Back to top button