ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान देखकर मुझे निराशा हुई, दुनिया जानती है कि रिमोट किसके पास

बेलगावी ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मल्लिकार्जुन खरगे केवल नाम के कांग्रेस प्रमुख हैं। हर कोई जानता है कि रिमोट कंट्रोल किसके पास है।  पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मल्लिकार्जुन खरगे ने हर संभव तरीके से जनता की सेवा की है…वे कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष का अपमान देखकर मुझे निराशा हुई…दुनिया जानती है कि रिमोट कंट्रोल किसके पास है।
पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस को लगता है कि जब तक मोदी जिंदा हैं, तब तक उनकी मंशा पूरी नहीं होगी। और इसलिए वे सभी कह रहे हैं मर जा मोदी, मर जा मोदी… और कोई कह रहे हैं मोदी तेरी कब्र खुदेगी लेकिन देश कह रहा है मोदी तेरा कमल खिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज बेलगावी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत आठ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की 13वीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत, पात्र किसान परिवारों को 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों के जरिए प्रति वर्ष 6,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मोदी ने बेलगावी रेलवे स्टेशन की पुनर्विकसित इमारत को भी राष्ट्र को समर्पित किया। यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगभग 190 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है।
एक अन्य रेल परियोजना जिसे प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया, वह बेलगावी में लोंडा-बेलगावी-घाटाप्रभा खंड के बीच रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना है।लगभग 930 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह परियोजना व्यस्त मुंबई-पुणे-हुबली-बेंगलुरु रेलवे लाइन की क्षमता में वृद्धि करेगी, जिससे क्षेत्र में व्यापार, वाणिज्य और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
मोदी ने बेलगावी में केंद्र के जल जीवन मिशन के तहत छह बहु-ग्राम योजना परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इन्हें लगभग 1,585 करोड़ रुपये की संचयी लागत से विकसित किया जाएगा और इससे 315 से अधिक गांवों में रहने वाले लगभग 8.8 लाख लोग लाभान्वित होंगे।

Related Articles

Back to top button