ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...
मनोरंजन

बॉलीवुड के सिंगर्स और रैपर्स पहली बार एक मंच पर आएगे नजर

संगीत के क्षेत्र में आए दिन नए- नए प्रयोग हो रहे हैं। लेकिन उद्देश्य यही है कि किस तरह से युवा पीढ़ी को अपनी ओर आकर्षित किया जाए। इसी उद्देश्य के तहत आज मुंबई में बूम बॉक्स की शुरुआत हुई। जहां पर बादशाह, अरमान मलिक, अमित त्रिवेदी, निकिता गांधी, ईपीआर, डिनो जेम्स, बाली जैसे संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग नजर आए।

‘बूम बॉक्स’ म्यूजिक प्लेटफार्म को लांच करने का उद्देश्य क्या है, इसे किस तरह से युवाओं के बीच लेकर जाया जाए, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बात की कोई चर्चा नहीं हुई। तय समय के अनुसार कार्यक्रम दो घंटे देरी से शुरू हुआ और पांच मिनट के अंदर ही कार्यक्रम समाप्त भी हो गया। ना ही किसी सेलिब्रिटी से कोई सवाल जवाब ना ही कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है, इसके बारे में कोई विस्तृत चर्चा नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार रॉयल स्टैग बूम बॉक्स के जरिए आज के युवाओं को ध्यान में रखते हुए संगीत तैयार किया गया है, जिसमे बॉलीवुड संगीत के साथ साथ हिप हॉप म्यूजिक का फ्यूजन होगा। जिसमे चार गाने म्यूजिक स्टूडियो में रिकार्ड करके, उन्हें म्यूजिक फेस्टिवल पुणे, इंदौर, भुवनेश्वर, मणिपाल और जालंधर में लांच लिया जाएगा।

इस म्यूजिक  फेस्टिवल के द्वारा बॉलीवुड म्यूजिक और हिप हॉप कल्चर को एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं के लिए संगीत के क्षेत्र में यह एक नया प्रयोग होगा। म्यूजिक  फेस्टिवल में गाने को लॉन्च करने के बाद उसे यूट्यूब पर भी रिलीज किया जाएगा। यह एक म्यूजिक  कंसर्ट होने से बढ़कर एक म्यूजिक यूथ फेस्टिवल जैसा माहौल होगा, जो भव्य रूप से देश के पांच शहरों में आयोजित किया जाएगा। बाद में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इन गीतों के वीडियो को रिलीज किया जाएगा।

वैसे देखा जाए तो मेलोडी गाने हमेशा से ही श्रोताओं को पसंद आते रहे हैं। मेलोडी के साथ रैप को जोड़कर जो नया प्रयास किया जा रहा है, उससे आज की युवा पीढ़ी कितना जुड़ पाती है और यह प्रयोग कितना सफल होता है, जब इसके गाने लांच होने तभी पता चलेगा कि बॉलीवुड और हिप हॉप के संगीत का मिश्रण किस हद तक सफल रहता है।

Related Articles

Back to top button