ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

नवी मुंबई हार्बर लाइन पर नेरुल-उरण रेल मार्ग पर पटरी से उतरे लोकल ट्रेन के तीन डिब्बे, जनहानि नहीं 

मुंबई। मंगलवार सुबह मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना नवी मुंबई में हार्बर लाइन पर नेरुल-उरण रेल मार्ग पर घटी. इस हादसे से रेल यातायात बाधित हो गया है. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने ट्वीट कर इस हादसे की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बेलापुर से खारकोपर जाने वाली लोकल ट्रेन के 3 डिब्बे खारकोप स्टेशन के पास पटरी से उतर गए. मंगलवार सुबह करीब 8 बजकर 46 मिनट पर हुई इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। रेलवे की टीम मदद के लिए मौके पर गई है। शिवाजी सुतार ने बताया कि इस ट्रेन हादसे के कारण बेलापुर-खारकोपर-नेरूल रूट पर फ़िलहाल कोई लोकल ट्रेन नहीं चल रही है. खारकोपर रेलवे स्टेशन के पास हुए इस हादसे के कारण सुबह काम पर जाने वाले यात्रियों में खलबली मच गई है. इस हादसे के बाद रेलवे और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. पटरी से उतरे तीनों डिब्बों की रीट्रैकिंग का काम चल रहा है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

Related Articles

Back to top button