ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
टेक्नोलॉजी

Motorola ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन,  बिना नेटवर्क के भी भेज सकेंगे मेसेज

5G Smart Phone: मोटोरोला ने अपने नए फोन Motorola Defy 2 को लॉन्च कर दिया है। Motorola Defy 2 एक रग्ड स्मार्टफोन है और इसमें सैटेलाइट मैसेजिंग की सुविधा है। सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ Motorola Defy 2 की बिक्री उत्तर अमेरिका, कनाडा और लैटिन अमेरिका में जल्द शुरू होगी। Motorola Defy 2 के साथ 5G कनेक्टिविटी भी दी गई है। कंपनी ने एक ब्लूटूथ कनेक्टेड Motorola Defy satellite link डिवाइस को भी पेश किया है जिसे नए आईफोन और एंड्रॉयड के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Motorola Defy 2 की कीमत
Motorola Defy 2 की कीमत 599 डॉलर यानी करीब 49,600 रुपये रखी गई है। इसके साथ 12 महीने के लिए SOS असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ मैसेजिंग प्लान 4.99 डॉलर यानी करीब 400 रुपये प्रति महीने की शुल्क पर मिलेगा। वहीं Motorola Defy satellite link की कीमत 99 डॉलर यानी करीब 8,200 रुपये रखी गई है।

Motorola Defy 2 की स्पेसिफिकेशन
Motorola Defy 2 में एंड्रॉयड 12 दिया गया है, हालांकि इसे एंड्रॉयड 14 का भी अपडेट मिलेगा। फोन को पांच साल तक सिक्योटिरी अपडेट दिया जाएगा। Motorola Defy 2 में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Motorola Defy 2 में 6 जीबी रैम के साथ मीडियाटेक Dimensity 930 प्रोसेसर है।

Motorola Defy 2 का कैमरा
मोटो के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Motorola Defy 2 की बैटरी
Motorola Defy 2 में Wi-Fi, 5G, 4G, ब्लूटूथ और सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी गई है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W की फास्ट चार्जिंग है और साथ में Qi वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 और IP69K की रेटिंग मिली है। साथ में इस फोन को Mil-Spec 810H का भी सर्टिफिकेशन मिला है।

 

Related Articles

Back to top button