ब्रेकिंग
तीन लाख रुपये महीने की सैलरी, फिर भी सरकारी नौकरी छोड़ रहे डॉक्टर 23 सितंबर को दिन और रात होंगे बराबर, उज्जैन की वेधशाला में देख सकेंगे शरद संपात का नजारा जबलपुर में रेलवे ट्रैक पर दौड़ी जेसीबी और प्लेटफार्म पर ट्रैक्टर, यात्री रह गए हैरान प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारी भोपाल में जुटे, नीलम पार्क में प्रदर्शन जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार इटारसी में बोले रेलवे बोर्ड के चेयरमेन... ट्रेनों को पलटाने के षडयंत्र की जांच कर रहीं एजेंसियां, दो... निजी अस्पताल संचालक से मैनेजर ने की 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्रकरण दर्ज जिन कर्मियों के कंधों पर स्वच्छता का जिम्मा, उनकी सेहत की ही नगर निगम को नहीं चिंता सामने थे जज साहब, वहीं खड़ी थी पुलिस… गाजियाबाद के कोर्ट में पेशी पर आए युवक की बेरहमी से पिटाई नेहरू के खत लौटाए जाएं… इतिहासकार रिजवान कादरी ने सोनिया गांधी से क्यों की ये मांग?

सबसे ताकतवर हथियार ब्रह्मास्त्र के पीछे की कहानी क्या है? परमाणु से भी ज्यादा खतरनाक

आज के समय में परमाणु हथियारों को सबसे विनाशकारक माना जाता है. परमाणु से खतरनाक कोई हथियार नहीं है. लेकिन एक हथियार ऐसा भी है जिसे सबसे शक्तिशाली माना गया है. ये है ब्रह्मास्त्र. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इसे ब्रह्मा जी ने बनाया था और कहा जाता है कि ये पूरी क्षमता के साथ वार करता है और सामने वाले को पूरी तरह से परास्त कर देता है. ऐसा माना जाता है कि ब्रह्मास्त्र से बचने का कोई उपाय नहीं है. इसे ब्रह्म दंड, भार्गवस्त्र और ब्रह्मशिरास्त्र के नाम से भी जाना जाता है. बता रहे हैं इस अलौकिक अस्त्र से जुड़ी खास बातें.

किसने बनाया था?

हिंदू धर्म को सबसे पुराने धर्मों में से एक माना जाता है. कहा जाता है कि ब्रह्मा जी ने सृष्टि का संचार किया. और उसके बाद उन्होंने ब्रह्मास्त्र बनाया. मान्यताओं के अनुसार उन्होंने ऐसा इसलिए किया था ताकि इंसान संसार के नियमों का पालन करे और चीजें नियंत्रण में रहें. ब्रह्मास्त्र में मंत्रों का इस्तेमाल भी होता है. इसका प्रभाव ऐसा था कि इसे आज भी दुनिया का सबसे खतरनाक अस्त्र माना जाता है. ये एक ऐसा अस्त्र है कि जो एक बार छूट गया तो वो अपने लक्ष्य को खत्म कर के ही दम लेता है. कहा जाता है कि ब्रह्मास्त्र को दुनिया में सिर्फ एक ही चीज परास्त कर सकती है. वो कुद ब्रह्मास्त्र है. मतलब कि अगर ब्रह्मास्त्र से बचना है तो उसके लिए दूसरे छोर से भी ब्रह्मास्त्र से वार होना चाहिए. तभी इसे नष्ट किया जा सकता है.

अब तक कौन चला चुका है?

कहा जाता है कि ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल हर इंसान नहीं कर सकता है और इससे बच पाना भी बहुत मुश्किल होता है. अब तक बहुत कम ही लोग ऐसे हैं जिन्होंने ब्रह्मास्त्र को चलाया है या जिनके पास इसे चलाने का ज्ञान था. इसे अब तक महाभारत काल में श्री कृष्ण, द्रोणाचार्य, अश्वत्थामा, कर्ण और युधिष्ठिर चलाना जानते थे. वहीं रामायण काल में इसे मेघनाद और लक्ष्मण इस्तेमाल कर सकते थे.

तीन लाख रुपये महीने की सैलरी, फिर भी सरकारी नौकरी छोड़ रहे डॉक्टर     |     23 सितंबर को दिन और रात होंगे बराबर, उज्जैन की वेधशाला में देख सकेंगे शरद संपात का नजारा     |     जबलपुर में रेलवे ट्रैक पर दौड़ी जेसीबी और प्लेटफार्म पर ट्रैक्टर, यात्री रह गए हैरान     |     प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारी भोपाल में जुटे, नीलम पार्क में प्रदर्शन     |     जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार     |     इटारसी में बोले रेलवे बोर्ड के चेयरमेन… ट्रेनों को पलटाने के षडयंत्र की जांच कर रहीं एजेंसियां, दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी     |     निजी अस्पताल संचालक से मैनेजर ने की 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्रकरण दर्ज     |     जिन कर्मियों के कंधों पर स्वच्छता का जिम्मा, उनकी सेहत की ही नगर निगम को नहीं चिंता     |     सामने थे जज साहब, वहीं खड़ी थी पुलिस… गाजियाबाद के कोर्ट में पेशी पर आए युवक की बेरहमी से पिटाई     |     नेहरू के खत लौटाए जाएं… इतिहासकार रिजवान कादरी ने सोनिया गांधी से क्यों की ये मांग?     |