ब्रेकिंग
तिरुपति के प्रसाद में मिलावट से दुखी डिप्टी CM पवन कल्याण, शुरू की प्रायश्चित दीक्षा, बोले- छला हुआ ... बिहार: बिक्रमगंज में सरपंच की हत्या, भतीजे ने घर पहुंचकर गोलियों से भूना 90 सेकंड में पता चल जाएगा फेफड़ों का हाल, IIT कानपुर ने बनाया ऐसा डिवाइस शख्स की मौत पर गांव में पहुंचे तांत्रिक, दावा किया- मुर्दे को कर देंगे जिंदा और पढ़ने लगे मंत्र, फिर... सीट शेयरिंग 10 दिन में पूरी हो सकती है… शरद पवार ने विधानसभा चुनाव से पहले बताया कहां तक पहुंची तैया... महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बिछने लगी बिसात, जानें चुनाव आयोग की क्या है तैयारी जैसलमेर: सेना के साथ आए अधिकारी, 1 घंटे में लगाए 5 लाख पौधे, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड हेलो…लॉरेंस विश्नोई गैंग से हूं, 5 करोड़ रुपए देना, एक्सटोर्शन कॉल से कारोबारियों में दहशत दूसरे ट्रेलर में और भी दमदार दिखा ‘देवरा’, विलेन बनकर सैफ अली खान ने कैसा कमाल दिखाया? महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे से मिले सत्यपाल मलिक, बोले- इस बार राज्य में BJP का सफाया हो जाएगा

जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क इलाके में एक महिला के साथ उसी के गांव के युवक ने दुष्कर्म कर दिया। भोपाल-इंदौर हाईवे से सटे गांव में रहने वाली महिला जंगल में लकड़ी बीनने गई थी, तभी आरोपित युवक भी वहां पहुंच गया। महिला को अकेला पाकर उसने डरा-धमकाकर उसके साथ ज्यादती की। घटना ढाई माह पुरानी है, जिसका खुलासा अब हुआ है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीछा करता हुआ पहुंचा युवक

खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय महिला विगत 1 जुलाई को जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। तभी उसके गांव का रहने वाला संतोष बंजारा नामक युवक उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही महिला को धमकी दी कि अगर इसके बारे में किसी को बताया या थाने में शिकायत की तो वह उसके पति व बच्चों को जान से खत्म कर देगा। महिला तीन बच्चों की मां है।

धमकी से सहम गई पीड़िता

उसकी धमकी से पीड़िता बुरी तरह डर गई और घर लौटकर आने के बाद उसने इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन शनिवार को आखिरकार उसका सब्र टूट गया और उसने हिम्मत कर पूरी घटना अपने पति को कह सुनाई। इसके बाद वह पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित युवक के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित युवक ने अपराध करना कबूल कर लिया।

तिरुपति के प्रसाद में मिलावट से दुखी डिप्टी CM पवन कल्याण, शुरू की प्रायश्चित दीक्षा, बोले- छला हुआ महसूस कर रहा     |     बिहार: बिक्रमगंज में सरपंच की हत्या, भतीजे ने घर पहुंचकर गोलियों से भूना     |     90 सेकंड में पता चल जाएगा फेफड़ों का हाल, IIT कानपुर ने बनाया ऐसा डिवाइस     |     शख्स की मौत पर गांव में पहुंचे तांत्रिक, दावा किया- मुर्दे को कर देंगे जिंदा और पढ़ने लगे मंत्र, फिर…     |     सीट शेयरिंग 10 दिन में पूरी हो सकती है… शरद पवार ने विधानसभा चुनाव से पहले बताया कहां तक पहुंची तैयारी     |     महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बिछने लगी बिसात, जानें चुनाव आयोग की क्या है तैयारी     |     जैसलमेर: सेना के साथ आए अधिकारी, 1 घंटे में लगाए 5 लाख पौधे, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड     |     हेलो…लॉरेंस विश्नोई गैंग से हूं, 5 करोड़ रुपए देना, एक्सटोर्शन कॉल से कारोबारियों में दहशत     |     दूसरे ट्रेलर में और भी दमदार दिखा ‘देवरा’, विलेन बनकर सैफ अली खान ने कैसा कमाल दिखाया?     |     महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे से मिले सत्यपाल मलिक, बोले- इस बार राज्य में BJP का सफाया हो जाएगा     |