ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
दिल्ली/NCR

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

गुरुग्राम साइबर क्राइम टीम ने कथित तौर पर एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और दो विदेशी नागरिकों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने लोगों को शेयर बाजार में पैसा निवेश करने के बदले में मोटी रिटर्न देने का वादा किया था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को बुधवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से विदेशी नागरिकों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जबकि अन्य 11 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भारी रिटर्न का वादा किया जाता था वादा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे लोगों को फंसाने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी की तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पर विज्ञापन पोस्ट करते थे। पुलिस के अनुसार, हाल ही में धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई और कहा कि वह फेसबुक पर एक विज्ञापन पॉप-अप के माध्यम से समूह के संपर्क में आया, जिसने शेयर बाजार में निवेश पर भारी रिटर्न का वादा किया था।

एक गुप्त सूचना के आधार पर, एक पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात अवैध रूप से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और दो विदेशी नागरिकों के साथ 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। “वे फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइटों पर विज्ञापन पॉप-अप के माध्यम से स्टॉक मार्केट निवेश पर भारी रिटर्न के बारे में पीड़ितों को लुभाते थे। फिर ये जालसाज लोगों को लेक्सा ट्रेड एंड ग्रो लाइन नाम की फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइटों में निवेश करवाते थे।” वे इन वेबसाइटों पर पीड़ितों के आभासी खाते बनाते थे और फिर निवेश करने के लिए राशि मांगते थे।

पीड़ितों द्वारा कुछ पैसे निवेश करने के बाद, वे अपना विश्वास हासिल करने के लिए लाभ के रूप में कुछ राशि वापस कर देते थे। “बाद में, उन्होंने उन्हें अधिक लाभ के लिए बड़ी राशि का निवेश करने के लिए कहा जाता था जो उन्होंने कभी वापस नहीं किया जाता था। फिर वे उन्हें जवाब देना बंद कर देते थे या उनके नंबर ब्लॉक कर देते थे।

 

Related Articles

Back to top button