ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

पूर्वोत्तर में कांग्रेस की हालात खराब, बंगाल की सागरदिघी सीटे पर आगे 

कांग्रेस की जीत पर बंगाल में खुलेगा खाता

कोलकाता । पूर्वोत्तर के 3 राज्य नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इन तीनों ही राज्यों के अलावा 5 राज्यों के 6 विधानसभा सीटों पर भी हुए उप चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। बंगाल के 1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था यहां 27 फरवरी को वोट डाले गए थे। यह सीट मुर्शिदाबाद जिले की सागरदिघी है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी बाजी मारते हुए दिखाए दे रहे है। हालांकि, अब तक फाइनल नतीजे नहीं आए हैं। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जश्न का माहौल है। संसदीय सीट तृणमूल कांग्रेस के नेता सुब्रत साहा के निधन की वजह से खाली हुई थी।
माना जा रहा था कि सीट पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार के बीच कड़ी टक्कर होगी। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी बाजी मारते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने सीट पर बायरन बिस्वास को चुनावी मैदान में उतारा था। तृणमूल कांग्रेस की देवाशीष बनर्जी से उनका कड़ा मुकाबला हो रहा है। भाजपा उम्मीदवार दिलीप साहा तीसरे नंबर पर मौजूद है। अगर इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होती है, तब पश्चिम बंगाल में पार्टी अपना खाता खोलते हुए दिखाई देगी।

Related Articles

Back to top button