ब्रेकिंग
Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा... Jagdalpur Bypoll Result: जगदलपुर के इंदिरा वार्ड में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी के मनोहर तिवारी को... Brijmohan Agrawal Action: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा एक्शन, सुशासन शिविर के मंच से ही रेंज... Dhamtari News: धमतरी में मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद, हिंदू जागरण मंच के विरोध के बाद... Jharkhand Amrapali Mango: झारखंड के आम्रपाली आमों की मिठास अब मॉल्स में; JSLPS और 'अपना मार्ट' के बी... Koderma Crime: कोडरमा विधायक नीरा यादव के ड्राइवर की जमीन विवाद में हत्या, परिवार के 3 लोग गंभीर रूप... Ranchi News: हरमू नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम का बड़ा एक्शन, शुरू हुआ सर्वे Chandigarh News: एक्ट्रेस का आरोप- डेरा प्रमुख के ड्राइवर ने किया शोषण, न्याय के लिए निहंग नेता की श... Panchkula News: पंचकूला मेयर कार्यालय और प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप Coalgate Case: नवीन जिंदल और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को कोर्ट का सम्मन, 17 जुलाई को पेश होने के ...
देश

त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय के चुनाव परिणाम ऐतिहासिक

नई दिल्ली ।  त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के विधानसभा चुनावों  परिणामों पर टिपण्णी करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे पूर्वोत्तर के लिए एक ‘ऐतिहासिक दिन कहा है।शाह ने कहा कि  यह एक बार फिर से स्पष्ट हो गया है कि शांति, विकास और समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों की पसंद है। शाह ने त्रिपुरा में पार्टी की सफलता को ‘‘विकास समर्थक राजनीति की जीत करार दिया और नगालैंड के लोगों को ‘‘शांति और प्रगति का चयन करने के लिए धन्यवाद किया। भाजपा ने अपनी सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ नगालैंड में बहुमत हासिल किया है।
उन्होंने भाजपा को समर्थन और आशीर्वाद के लिए मेघालय के लोगों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी लोगों की सेवा करने और उनका भविष्य उज्ज्वल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सिलसिलेवार ट्वीट में शाह ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। मैं एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताने के लिए त्रिपुरा को धन्यवाद देता हूं। यह विकास समर्थक राजनीति की जीत है, जिसे भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में त्रिपुरा में पहुंचाया है। हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे और एक समृद्ध त्रिपुरा का निर्माण करेंगे।
गृहमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और प्रदेश भाजपा नेतृत्व को पार्टी की जीत के लिए अथक प्रयासों को लेकर बधाई दी। भाजपा ने 60-सदस्यीय विधानसभा में 32 सीट पर जीत दर्ज की। उन्होंने कहा, ‘‘यह फिर से स्पष्ट है कि विकास और समृद्धि के लिए, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों की पसंद है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को फिर से सत्ता में चुनकर शांति और प्रगति के चयन के लिए नगालैंड के लोगों को ‘‘दिल की गहराई से धन्यवाद देते हुए शाह ने कहा कि मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो शांति और विकास को आगे बढ़ाएंगे तथा लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने मेघालय में भाजपा का जनाधार बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत को लेकर पार्टी की प्रदेश इकाई की सराहना की।

Related Articles

Back to top button