ब्रेकिंग
नवरात्रि में बनाएं ये पांच तरह के नाश्ते, बिना लहसुन प्याज के हो जाएगा तैयार दिल्ली: शराब पीने से रोका तो कहा- तेरी औकात क्या है… फिर कारों के बीच फंसाकर रौंद डाला, कांस्टेबल सं... हरियाणा में लड़ रही छोटी पार्टियों का रिमोट कंट्रोल BJP के पास: अंबाला में बोले राहुल गांधी खुल गई मेरी तीसरी आंख तो जूते से पिटवाऊंगा आखिर क्यों लगातार विवादों में बने हैं बीजेपी के संगीत सोम... ‘मैं बच्चों को अकेले भी पाल सकती हूं’, Gaurav Taneja से तलाक पर Ritu Rathee ने तोड़ी चुप्पी, शेयर कि... स्पेस स्टेशन में फंसी सुनीता विलियम्स को लेकर आई अच्छी खबर, दिल खुश कर देगा ये नया वीडियो विकसित भारत देखने के लिए 2047 तक जिंदा रहना… आखिर अमित शाह ने खरगे को क्यों दिया ऐसा जवाब? UP के 52 हजार कर्मचारियों को आज आखिरी मौका, नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा तो होल्ड होगी सैलरी 1-2 को छोड़ सभी भगवान क्षत्रिय मां की कोख से पैदा हुए: BJP नेता संगीत सोम हरियाणा में कांग्रेस जहां-जहां कमजोर, राहुल-प्रियंका गांधी वहां-वहां लगा रहे सियासी जोर, क्या यात्रा...

प्रतियोगी परीक्षा में असफलता पर युवक ने गटका जहरीला पदार्थ, मौत

गुना : कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा में असफल होने के बाद से तनाव में रह रहे एक युवक ने बीते दिन जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की बुधवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक को एक निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बुधवार दोपहर युवक के शव का पीएम कर स्वजनों को सौंप दिया गया है। मर्ग कायमी के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के आरोन निवासी डॉक्टर राहुल रघुवंशी के भाई निलेश पुत्र बदन सिंह रघुवंशी उम्र 28 वर्ष की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने परीक्षा में असफलता का जिक्र किया है। मृतक के भाई डॉक्टर राहुल ने बताया परीक्षा में असफल होने के बाद से वह तनाव में था। उसे काफी समझाने के बाद भी वह वापस डिप्रेशन में आ जाता था।

भोपाल, इंदौर के साथ गुना में युवक ने परीक्षा की तैयारी की। असफल होने के बाद से उसे लगता था कि अब वह परीक्षा में सफल नहीं हो सकता इसलिए तनाव में था। उसे व्यवसाय के लिए भी स्वजन प्रेरित कर रहे थे, लेकिन वह नहीं समझ पाया। वह कहता था दुनिया क्या कहेगी समाज क्या कहेगा, कैसे मुंह दिखाऊंगा।

मृतक के भाई डाक्टर राहुल ने बताया कि वह उसे बहुत समझाते थे दुनिया और समाज की परवाह मत करो। कई लोग होते हैं जो सफल नहीं हो पाए। लेकिन तनाव इतना भी मत लो कि अपने परिवार, अपनी जान की भी परवाह न रहे।

नवरात्रि में बनाएं ये पांच तरह के नाश्ते, बिना लहसुन प्याज के हो जाएगा तैयार     |     दिल्ली: शराब पीने से रोका तो कहा- तेरी औकात क्या है… फिर कारों के बीच फंसाकर रौंद डाला, कांस्टेबल संदीप के मर्डर की कहानी     |     हरियाणा में लड़ रही छोटी पार्टियों का रिमोट कंट्रोल BJP के पास: अंबाला में बोले राहुल गांधी     |     खुल गई मेरी तीसरी आंख तो जूते से पिटवाऊंगा आखिर क्यों लगातार विवादों में बने हैं बीजेपी के संगीत सोम?     |     ‘मैं बच्चों को अकेले भी पाल सकती हूं’, Gaurav Taneja से तलाक पर Ritu Rathee ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया ये वीडियो     |     स्पेस स्टेशन में फंसी सुनीता विलियम्स को लेकर आई अच्छी खबर, दिल खुश कर देगा ये नया वीडियो     |     विकसित भारत देखने के लिए 2047 तक जिंदा रहना… आखिर अमित शाह ने खरगे को क्यों दिया ऐसा जवाब?     |     UP के 52 हजार कर्मचारियों को आज आखिरी मौका, नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा तो होल्ड होगी सैलरी     |     1-2 को छोड़ सभी भगवान क्षत्रिय मां की कोख से पैदा हुए: BJP नेता संगीत सोम     |     हरियाणा में कांग्रेस जहां-जहां कमजोर, राहुल-प्रियंका गांधी वहां-वहां लगा रहे सियासी जोर, क्या यात्रा से बदलेगी बाजी?     |