ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
राज्य

फीम और हेरोइन तस्करी करते तीन लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी

नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अफीम तथा हेरोइन बरामद हुई। आरोपितों के खिलाफ 2 केस दर्ज करके शुक्रवार उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है।

थाना सदर पुलिस ने खेड़ी चौक के सूआ रोड इलाके में गश्त के दौरान दो लोगों को 2 किलो 600 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि उनकी पहचान राजस्थान के जिला नागौर के गांव मागलोध निवासी धनराज तथा हनुमान राम के रूप में हुई।

पुलिस की टीम गश्त के लिए सूआ रोड इलाके में जा रही थी। वहां बंद पड़ी कोठी की बाहर वाली लाइटें जल रही थीं। सूए की पुली पर उक्त दोनों आरोपित बैठे हुए थे। जो पुलिस को देखते ही घबरा कर एक दम से दूसरी दिशा की और चलने लगे। शक के आधार पर उन्हें रोक कर चेक किया तो उनके कब्जे से उक्त अफीम बरामद हुई।

उधर, थाना जमालपुर पुलिस ने मुंडियां खुर्द के लेहरी नगर इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 15 ग्राम हेराेइन के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई साधू सिंह ने बताया कि उसकी पहचान मुंडियां कलां के गुरु तेग बहादुर नगर की गली नंबर 1 निवासी दलजीत सिंह उर्फ सिमू के रूप में हुई। पुलिस को देख पैदल चला आ रहा आरोपित पलट कर वापस भागने लगा। शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से उक्त हेरोइन बरामद हुई।

 

Related Articles

Back to top button