ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
व्यापार

बाइक चलाने वालों को व‍ित्‍त मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी

नेशनल फूड स‍िक्‍योर‍िटी एक्‍ट (NFSA) के तहत देशभर के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन मुहैया कराया जा रहा है. इसी तरह अलग-अलग राज्‍यों में भी इस तरह की योजनाएं गरीब पर‍िवारों के ल‍िए संचाल‍ित की जा रही हैं. प‍िछले द‍िनों झारखंड सरकार ने दोपह‍िया वाहन रखने वालों को पेट्रोल पर सब्‍स‍िडी देने का ऐलान क‍िया था. 250 रुपये की इस सब्‍स‍िडी के ल‍िए कुछ शर्तें भी रखी गई थीं. लेक‍िन इस सब्‍स‍िडी का फायदा लेने के साथ ही लोगों के बीच अफवाह फैल गई क‍ि पेट्रोल सब्‍स‍िडी का फायदा लेने वालों का राशन कार्ड रद्द कर द‍िया जाएगा.

गलतफहमी को दूर क‍िया जाएगा

इस पर झारखंड व‍ित्‍त मंत्री रामेश्‍वर उरांव ने कहा क‍ि टू-व्‍हीलर वालों की क‍िसी भी गलतफहमी को दूर क‍िया जाएगा. दरअसल, इस अफवाह के फैलने के बाद काफी लोगों ने पेट्रोल सब्‍स‍िडी के ल‍िए आवेदन ही नहीं क‍िया. व‍ित्‍त मंत्री ने साफ कहा क‍ि क‍िसी भी राशन कार्डधारक का कार्ड इस बेस पर रद्द नहीं क‍िया जाएगा क‍ि उसने पेट्रोल सब्‍स‍िडी ली है. व‍ित्‍त मंत्री ने कहा क‍ि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सरकार से राशन लेने वाले ऐसे सभी पर‍िवार ज‍िनके पास बाइक है, वे भी पेट्रोल सब्‍स‍िडी योजना का फायदा ले सकते हैं.

पेट्रोल सब्‍स‍िडी को लेकर अफवाह फैलायी गई

व‍िधानसभा सत्र के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए व‍ित्‍त मंत्री रामेश्‍वर उरांव ने कहा क‍ि राज्‍य सरकार की तरफ से राशन कार्ड रखने वाले पर‍िवारों को पेट्रोल में 250 रुपये की सब्‍स‍िडी देने की योजना को लेकर अफवाह फैलायी गई है. यही कारण है क‍ि काफी राशन कार्डधारक इस योजना का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. मंत्री ने कहा क‍ि लाभार्थ‍ियों के बीच यह अफवाह फैला दी गई क‍ि बाइक के ल‍िए पेट्रोल सब्‍सिडी लेने वालों का राशन कार्ड खत्‍म कर द‍िया जाएगा.

मंत्री ने कहा यही कारण है क‍ि लोग सरकार की इस योजना का फायदा सही से नहीं ले पा रहे. दूसरी कारण यह है क‍ि सब्‍स‍िडी लेने के ल‍िए केंद्र में आवेदन देना पड़ता था. लेक‍िन अब इसमें बदलाव क‍िया गया है. अब राशन डीलर के यहां ठप्‍पा लगाकर आवेदन कर सकते हैं. मंत्री ने कहा क‍ि गांव में अध‍िकांश लोग सेकेंड हैंड टू-व्‍हीलर चलाते हैं. लेक‍िन योजना का फायदा लेने के ल‍िए माल‍िकानाहक होना जरूरी है.

 

Related Articles

Back to top button