ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

राहुल गांधी के भाषण की सीएम सरमा ने की आलोचना

गुवाहाटी  । कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राहुल गांधी के संबोधन को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनकी आलोचना की है। कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल में एमबीए के छात्रों को 21वीं सदी में सुनना सीखना विषय पर संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दल निरंतर दबाव में हैं क्योंकि भाजपा सरकार ने उन पर कई मुकदमे लगा दिए हैं।
इसे लेकर सरमा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सरमा ने कहा, राहुल ने पुलवामा हमले को कार बम के रूप में वर्णित किया जिसमें 40 सैनिक मारे गए। उन्होंने हमारे जवानों का अपमान करने की हिम्मत कैसे की? बम नहीं था सर, आतंकी हमला था। कोई आश्चर्य नहीं कि उन्होंने पुलवामा हमले के पीछे पाकिस्तान का नाम लेने से इनकार कर दिया। क्या यह आतंकवादियों के साथ कांग्रेस की समझ का हिस्सा है?
एक अन्य ट्वीट में, असम के सीएम ने कहा, राहुल कहते हैं कि कश्मीर में आतंकवादियों ने उन्हें देखा, लेकिन उन्हें पता था कि वह उन्हें निशाना नहीं बनाएंगे। सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई? क्या राहुल को बचाने के लिए कांग्रेस की इन आतंकवादियों के साथ कुछ समझ थी ? सरमा ने कांग्रेस नेता के दावों का मुकाबला करने के लिए कुछ तथ्य भी सामने रखे। राहुल का कहना है कि भारतीय लोकतंत्र खतरे में है क्योंकि वह खुलकर अपनी बात नहीं रख सकते।
बता दें कि अपने संबोधन में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया है। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा के तहत अपनी यात्रा में 4,000 किलोमीटर की यात्रा बिना किसी घटना के की। क्या हमें उन्हें यह याद दिलाने की जरूरत है कि कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान भाजपा नेताओं के नेतृत्व वाली यात्राओं को कैसे रोका जाता था।

Related Articles

Back to top button