ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
राजस्थान

झालावाड़ में पत्थर कुचलकर युवक की हत्या, स्कूल के खंडरह भवन में मिला शव, लोगों ने लगाया जाम

राजस्थान | राजस्थान के झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के गांव हनोतिया रायमल के खंडर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 25 साल के युवक का शव मिला। युवक की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या की गई।

हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, पुलिस उपाधीक्षक पिड़ावा सुनिल कुमार, सीआई पिड़ावा सत्यनारायण, थाना प्रभारी सुनेल रमेश चंद मीणा थाना प्रभारी रायपुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुनेल की मोर्चरी सुनेल में रखवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान दुर्गेश के रूप में हुई जो हनोतिया हिंदू सिंह का रहने वाला था।

मृतक के पिता रामप्रसाद मेघवाल ने बताया कि उसका पुत्र पुर सिंह दूल्हे सिंह के यहां मजदूरी का करता था। वह रात 10 बजे तक खेत पर मशीन से चना निकाल रहा था, उसके बाद गोकुल सिंह के पुत्र की निकासी में शामिल था। उसके बाद से वह घर पर नहीं आया। सुबह लोगों ने सूचना दी उसका शव पास के खंडर स्कूल में पड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि ईंट और पत्थरों से मारकर युवक की हत्या की हत्या गई है। मृतक के परिजनों की तरहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

मृतक की माता लीला बाई और बहन रेखा बाई ने मोर्चरी से शव को घर पर ले जाने से इनकार करते हुए कहा कि जब तक अपराधी को पकड़ कर पर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक शव नहीं उठाएंगे।

पुलिस एवं प्रशासन के आश्वासन के बाद हटा जाम

लालचंद मेघवाल जिलाध्यक्ष मेघ सेना और राजकुमार जिला प्रमुख भीम आर्मी एवं परिजनों द्वारा सुनेल पिड़ावा मार्ग बाईपास पर दोपहर 1.55 बजे से 2.50 बजे तक जाम लगाया। इस दौरान मौके पर उपखंड अधिकारी अभिषेक चरण एवं पुलिस उपाध्यक्ष सुनील कुमार, थाना प्रभारी रमेश चंद मीणा, रायपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उपखंड अधिकारी ने बताया कि समझाइश के बाद 72 घंटे के अंदर अपराधी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद जाम हटवा लिया है।

 

Related Articles

Back to top button