ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
दिल्ली/NCR

कॉल सेंटर की आड़ में विदेशियों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10वीं पास है गिरोह का सरगना

कॉल सेंटर किराए का फ्लैट लेकर दो दिन पहले ही शुरू किया गया था। गिरोह का सरगना विजय तलवार दसवीं पास है। विजय पूर्व में एक कॉल सेंटर में काम कर चुका है। उसने अपने साथी पीयूष गुप्ता से ठगी करने का तरीका सीखा था।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में कॉल सेंटर की आड़ में विदेशियों से सॉफ्टवेयर अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का इंदिरापुरम पुलिस ने खुलासा किया है। एडीसीपी क्राइम विवेक यादव ने बताया गिरोह के सरगना समेत 14 शातिरों को गिरफ्तार किया है।

कॉल सेंटर किराए का फ्लैट लेकर दो दिन पहले ही शुरू किया गया था। गिरोह का सरगना विजय तलवार दसवीं पास है। विजय पूर्व में एक कॉल सेंटर में काम कर चुका है। उसने अपने साथी पीयूष गुप्ता से ठगी करने का तरीका सीखा था। उससे अलग होकर उसने अपना गिरोह बना लिया। गिरोह में एक प्रॉपर तरीके से काम हो रहा था।

एक गिरोह लिंक उपलब्ध कराता था, दूसरा ग्रुप कॉल करता था और तीसरा ठगी की रकम को नगद में बदलता था। इंदिरापुरम पुलिस ने सरगना विजय तलवार उसके साथी संजय सार्थक, मयंक, नोएल, लोकेंद्र सिंह, विपिन, प्रशांत, आशु त्यागी, ध्रुव सिंह, आकिब हुसैन, मनमीत सिंह, अभिषेक मित्तल और मोहित को गिरफ्तार किया है। सभी 12वीं पास है।

 

Related Articles

Back to top button