ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
खेल

बल्ले के बाद उतरे मैदान पर गेंद से भी उमेश यादव ने मचाया तूफान

अपने पिता की मौत के हफ्तेभर बाद क्रिकेट के मैदान पर उतरे उमेश यादव ने इंदौर टेस्ट मैच में कहर मचाकर रख दिया. इंदौर टेस्ट मैच में कंगारुओं की पहली पारी में उमेश यादव ने अपनी कातिलाना और आग उगलती गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करके रख दिया. पहली पारी के दौरान एक समय पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 186 रन पर 4 विकेट था, लेकिन उमेश यादव की घातक गेंदबाजी की वजह से अचानक पासा पलट गया. उमेश यादव की आग उगलती गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम 197 रनों पर ढेर हो गई.

बल्ले के बाद गेंद से भी उमेश यादव ने मचाया तूफान

उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर ऐसी घातक गेंदबाजी की, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने आखिरी 6 विकेट्स महज 11 रनों के अंदर ही गंवा डाले. ऑस्ट्रेलिया की टीम एक समय पर भारत के खिलाफ पहली पारी में 150 से ज्यादा रनों की बढ़त लेती हुई दिखाई दे रही थी, लेकिन उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकरअचानक पासा पलट दिया. 186 रन पर 4 विकेट के स्कोर से ऑस्ट्रेलियाई टीम 197 रनों पर सिमट गई. भारत के खिलाफ पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 88 रनों की बढ़त मिली है, जहाँ से टीम इंडिया मैच में वापसी के बारे में सोच सकती है. इससे पहले उमेश यादव ने भारत की पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल रहे.

भारत में बना दिया ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने कमाल करते हुए दूसरे दिन 3-3 विकेट्स झटके और मैच में भारत की वापसी करा दी. उमेश यादव ने इस दौरान भारत की धरती पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उमेश यादव भारत की धरती पर 100 टेस्ट विकेट्स पूरे करने वाले केवल पांचवें तेज गेंदबाज बन गए हैं. उमेश यादव ने भारत की धरती पर 61 टेस्ट पारियों में 101 विकेट्स हासिल कर लिए हैं. उमेश यादव भारत की धरती पर 100 टेस्ट विकेट्स पूरा करने के बाद दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

 

Related Articles

Back to top button