ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने होली से पहले ही जमकर मनाई होली

रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भरोसे के बजट की घोषणा के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। होली के दो दिन पहले इस घोषणा से बिलासपुर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने जमकर होली खेली। महिलाओं ने नगाड़े, ढोल की धुनों के बीच गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर करते हुए जमकर खुशियां मनाई। बजट को उन्होंने भरोसे का बजट बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज पेश किए गए बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय की राशि 6 हजार 500 प्रति माह से बढ़ाकर अब 10 हजार रूपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4 हजार 500 रू से बढ़ाकर 7 हजार 500 रूपए मासिक एवं सहायिकाओं का मानदेय 3 हजार 250 रूपए से बढ़ाकर 5 हजार रूपए मासिक करने की घोषणा की गई है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय के सामने महिलाओं ने बजट घोषणा पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए देर तक जश्न मनाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिला उपाध्यक्ष सीमा सिंह चौहान ने कहा कि इस घोषणा से मिली खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति हम सब आभारी है। उन्होंने कहा कि यह बजट हमारे लिए होली, दिवाली सभी त्योहार से बढ़कर साबित हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता यादव ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस घोषणा से होली त्योहार की खुशी दोगुनी हो गई है।
गीतांजली पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस घोषणा से हमें संबल मिला है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह घोषणा मील की पत्थर साबित होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदु जायसवाल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मानदेय बढ़ने की घोषणा से उनके साथ ही परिवार के लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। अब पारिवारिक जिम्मेदारी पहले से बेहतर तरीके से निभा पाने में मदद मिलेगी। आंगनबाड़ी सहायिका बेगम बाई ने बजट को भरोसे का बजट बताते हुए कहा कि मानदेय बढ़ने से परिवार का भरण-पोषण अब सुचारू रूप से हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button